न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चौकाने वाला दावा! 5000 साल से धरती पर नजर रख रहे हैं एलियंस, मजे से सुनते हैं हमारे पुराने रेडियो शो

वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड में ऐसे कम से कम 29 संभावित जगहों की पहचान की है जहां से एलियंस टेलिस्‍कोप की मदद से हमारे ऊपर नजर रख सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jun 2021 3:28:06

चौकाने वाला दावा! 5000 साल से धरती पर नजर रख रहे हैं एलियंस, मजे से सुनते हैं हमारे पुराने रेडियो शो

एलियंस है या नहीं यह सवाल आज भी एक सवाल ही है इसका कोई ठोस जवाब नहीं मिल पाया है हालाकि, कई बार शोध में एलियंस के अस्तित्व के बारे में बात की गई है। ऐसे में हाल ही में एक शोध में कहा गया है कि एलियंस धरती पर पिछले करीब 5,000 साल से नजरें गड़ाए हो सकते हैं। इतना ही नहीं वे हमारे पुराने रेडियो शो को सुन सकते हैं। वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड में ऐसे कम से कम 29 संभावित जगहों की पहचान की है जहां से एलियंस टेलिस्‍कोप की मदद से हमारे ऊपर नजर रख सकते हैं।

एलियंस के असतित्व को लेकर यह दावा न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय (Cornell University) ने एक शोध में किया है। विश्वविघायल से जुड़े प्रोफेसर लीसा कल्टेनेगर (Lisa Kaltenegger) ने बताया कि उन्होंने यह शोध उन ग्रहों की पहचान करने के लिए किया था जहां से पृथ्वी को देखा जा सकता है। साथ ही इसके जरिए यह जानने की कोशिश भी की गई कि और कहां जीवन संभव है। वैज्ञानिकों का कहना है कि हमारी धरती से 326 प्रकाशवर्ष की दूरी में कुल 2,034 तारे हैं। जिनमें से कुछ को रेडियो सिगनल भी मिलते होंगे। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हो सकता है एलियंस हमारे रेडियो शो भी सुनते होंगे।

alliens,telescope,earth,alliens watching earth,werid news,omg news

इस शोध को करने वाले कॉर्नेल यूनिवर्सिटी न्‍यूयॉर्क के प्रफेसर लीजा काल्‍टेनेगर ने कहा, 'उनके नजर‍िए से देखें तो हम एलियन हैं। हम जानना चाहते थे कि कौन सा तारा पृथ्‍वी को देखने के मामले में सबसे सुविधाजनक स्थिति में है क्‍योंकि यह सूरज की किरणों को रोकती है।'

प्रफेसर लीजा ने कहा, 'हमारे गतिशील ब्रह्मांड में चूंकि तारे घूमते रहते हैं, ऐसे में यह सुविधाजनक स्थिति बदलती रहती है।' उन्‍होंने कहा कि ऐसे सितारे जो सुविधाजनक स्थिति में हैं, उनके ऊपर जीवन की तलाश की जा सकती है। यह शोध यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी के गैआ सैटलाइट से मिले आंकड़े पर आधारित है। इसी सैटलाइट ने हमारी आकाश गंगा का नक्‍शा बनाया है। करीब 75 ऐसे सितारे हैं जो हमारे रेडियो स्‍टेशन की आवाज को सुन सकते हैं जिसने एक शताब्‍दी पहले अंतरिक्ष में प्रसारण शुरू किया था।

वैज्ञानिक रिसर्च के आधार पर शोधकर्ताओं का कहना है कि आने वाले समय में भी एलियंस हमारी धरती पर नजर रख सकते हैं। इसी कड़ी में यह बात भी समाने आई है कि अगले 5,000 साल में 319 ग्रहों पर रहने वालों को ट्रांजिट तकनीक के जरिए हमारी दुनिया की झलक पाने का मौका मिल सकता है। इन सब की जानकारी गिया से मिले आंकड़ों की वजह से मिल पाई है।

alliens,telescope,earth,alliens watching earth,werid news,omg news

गिया के जरिए आकाशगंगा का आंकलन किया गया है। साथ ही 300 लाइट ईयर के भीतर के तारों की एक सूची तैयार की गई है। जिसकी मदद से उन ग्रहों की गिनती होने लगी है जहां से पृथ्वी को देखा जा सकता है। इनमें से 75 इतने पास हैं कि वहां हमारे 75 रेडियो स्टेशनों की आवाजें सुनाई देती होंगी जो लगभग एक सदी पहले प्रसारित होने लगे थे।

दरअसल, वैज्ञानिकों ने फिरौन (Pharaoh) के समय से ही कम से कम 29 संभावित रहने योग्य ग्रहों की पहचान की, जहां से पृथ्वी पर नजर रखी जा सकती है। इस क्रम में शोधकर्ताओं ने ब्रह्मांड में ऐसे सौर मंडलों का नक्शा तैयार किया है जहां संभवत: एलियन्स रहते होंगे और हमारी तरह दूरबीन की तकनीकों के इस्तेमाल से पृथ्वी पर नजर रखते होंगे। शोध में ऐसे ग्रहों की पहचान भी की गई है जो धरती से 45 लाइट ईयर की दूरी पर हैं। जिनमें से कुछ चट्टान और पानी से भरे पृथ्वी के आकार के ग्रह हैं। साथ ही इनमें से 4 संतुलित तापमान वाले, रहने लायक ग्रह हैं और हो सकता है कि इन ग्रहों पर एलियंस का जीवन संभव हो।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी