न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीनी विज्ञान का नया कमाल: मच्छर जितने छोटे ड्रोन ने मचाई हलचल, अदृश्य रहकर युद्ध में करेगा बड़ी तबाही

चीन ने युद्ध की तस्वीर बदलते हुए मच्छर जितने छोटे आकार वाला एक खतरनाक माइक्रो ड्रोन विकसित किया है, जो अदृश्य रहकर दुश्मन पर नजर रखने और गुप्त मिशनों को अंजाम देने में सक्षम है। यह ड्रोन युद्ध में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Jun 2025 3:18:33

चीनी विज्ञान का नया कमाल: मच्छर जितने छोटे ड्रोन ने मचाई हलचल, अदृश्य रहकर युद्ध में करेगा बड़ी तबाही

चीन ने एक बार फिर तकनीक की दुनिया को चौंका दिया है। मॉडर्न वॉरफेयर की रणनीतियों को पूरी तरह बदलते हुए, चीनी वैज्ञानिकों ने एक ऐसा मिलिट्री ड्रोन तैयार किया है जिसकी साइज़ मच्छर जितनी छोटी है — लेकिन इसके असर की कल्पना करना भी डरावना है। यह ड्रोन बेहद चुपचाप दुश्मन की निगरानी कर सकता है और बिना किसी को भनक लगे, युद्ध के मैदान में बड़ा बदलाव ला सकता है। इसे चीन की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी (NUDT) की रोबोटिक्स लैब में विकसित किया गया है।

‘मच्छर ड्रोन’ बना चीन की सैन्य ताकत का नया चेहरा

चीनी मीडिया साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) के अनुसार, हुनान प्रांत में मौजूद NUDT की रोबोटिक्स लैब के रिसर्चर्स ने इस अनोखे ड्रोन को खासतौर पर डिफेंस मिशनों के लिए डिजाइन किया है। इसकी बनावट और साइज़ इतनी बारीक है कि इसे ‘Mosquito Drone’ नाम दिया गया है। इसका प्रोटोटाइप चीन के CCTV 7 मिलिट्री चैनल पर प्रदर्शित भी किया गया है, जिसने दुनिया भर में हलचल मचा दी है।

NUDT के एक रिसर्चर ने जानकारी दी कि यह एक मिनिएचर बायोनिक रोबोट है, जिसमें दो पंख हैं जो हूबहू मच्छर जैसे दिखते हैं। इसके अलावा इसमें बालों जितनी पतली तीन टांगें भी हैं। खास बात यह है कि इसे स्मार्टफोन के ज़रिए नियंत्रित किया जा सकता है। इसकी लंबाई मात्र 1.3 सेंटीमीटर है — यानी, अंगूठे की नोक से भी छोटा।

कई मिशनों को गुप्त रूप से अंजाम देने में सक्षम

इस ‘माइक्रो ड्रोन’ की ताकत सिर्फ इसके आकार में नहीं, बल्कि इसके गुप्त अभियानों की क्षमता में छिपी है। यह युद्ध के समय दुश्मन के मूवमेंट पर नज़र रख सकता है, और सर्विलांस मिशनों के अलावा टोही अभियानों को बेहद चुपचाप अंजाम दे सकता है। संकट की घड़ी में यह ड्रोन सर्वाइवर्स की लोकेशन जानने और वातावरण की स्थिति का विश्लेषण करने जैसे काम भी कर सकता है।

इसमें रबल सेंसर्स, एयर और वाटर क्वालिटी मॉनिटर करने वाले सेंसर भी मौजूद हैं। यानी यह छोटा पैकेट, बड़ा धमाका साबित हो सकता है — खासतौर पर आधुनिक जंग के मैदानों में।

कमियां हैं, लेकिन संभावनाएं अनंत

हालांकि इसकी क्षमताओं में कुछ सीमाएं भी हैं। इसका पेलोड बहुत कम है और इसकी फ्लाइट टाइम भी सीमित है, जो छोटी बैटरी के कारण है। लेकिन रिसर्चर्स का कहना है कि भविष्य में इस ड्रोन में AI आधारित स्मार्ट फीचर्स, बेहतर सेंसिंग टेक्नोलॉजी और पावरफुल बैटरी जोड़कर इसे और उन्नत बनाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला