न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IND vs ENG: क्या ऋषभ पंत बनेंगे टीम इंडिया के अगला कप्तान? चोट के बावजूद जज्बे से खेले, कोच ने दिया बड़ा संकेत

दिल्ली कैपिटल्स के कोच और पूर्व भारतीय खिलाड़ी हेमंग बदानी ने पंत की इस साहसिक पारी को देखकर एक अहम टिप्पणी की है। उन्होंने पंत को भारत का अगला कप्तान बनने योग्य करार दिया है। बदानी का मानना है कि पंत ने यह दिखा दिया है कि उनमें टीम को नेतृत्व देने की ताकत और सोच दोनों मौजूद है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 26 Jul 2025 12:56:07

IND vs ENG: क्या ऋषभ पंत बनेंगे टीम इंडिया के अगला कप्तान? चोट के बावजूद जज्बे से खेले, कोच ने दिया बड़ा संकेत

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज़ के चौथे मुकाबले में ऋषभ पंत ने ऐसा जज्बा दिखाया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। पहले दिन पैर के अंगूठे में गंभीर चोट लगने के बावजूद पंत अगले दिन मैदान में बल्लेबाजी करने उतरे और न केवल टिककर खेले, बल्कि शानदार अर्धशतक भी जड़ा। पंत की इस हिम्मत और समर्पण की हर ओर सराहना हो रही है।

दिल्ली कैपिटल्स के कोच और पूर्व भारतीय खिलाड़ी हेमंग बदानी ने पंत की इस साहसिक पारी को देखकर एक अहम टिप्पणी की है। उन्होंने पंत को भारत का अगला कप्तान बनने योग्य करार दिया है। बदानी का मानना है कि पंत ने यह दिखा दिया है कि उनमें टीम को नेतृत्व देने की ताकत और सोच दोनों मौजूद है।

पंत ने नहीं मानी हार, मैदान पर लौटकर किया कमाल

पंत जब पहली पारी में 37 रन पर खेल रहे थे, तभी उनके पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी। बाद में मेडिकल जांच में पता चला कि वह अंगूठा फ्रैक्चर हो चुका है और उन्हें कम से कम छह सप्ताह के आराम की सलाह दी गई थी। इसके बावजूद उन्होंने मैदान में लौटने का कठिन निर्णय लिया। दूसरे दिन जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरे, तो चलने में भी उन्हें मुश्किल हो रही थी, लेकिन वह डटे रहे और 54 रन की जुझारू पारी खेली।

कोच ने बताया लीडरशिप का उदाहरण

हेमंग बदानी ने सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान पंत की मानसिक मजबूती की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “पंत ने मैदान पर उतरकर यह साबित कर दिया है कि वह केवल एक बेहतरीन बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार खिलाड़ी भी हैं। वो इस टीम के उपकप्तान हैं और उनके भीतर भविष्य का कप्तान बनने के सभी गुण मौजूद हैं।”

बदानी ने यह भी कहा कि पंत की यह पारी केवल रन बनाने तक सीमित नहीं थी, बल्कि इससे उन्होंने अपने साथियों और दर्शकों को यह संदेश भी दिया कि टीम की जरूरत पड़ने पर वह खुद को पीछे नहीं हटाते। उनका यह रवैया उन्हें एक कप्तान के रूप में स्थापित कर सकता है।

फैंस बोले- यही होता है असली खिलाड़ी

ऋषभ पंत की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर प्रशंसा हो रही है। कई प्रशंसकों ने उन्हें ‘फाइटर’ और ‘लीडर इन मेकिंग’ बताया। कुछ ने यहां तक लिख दिया कि टीम इंडिया को अब उनके जैसे कप्तान की जरूरत है, जो दर्द में भी मैदान छोड़ने को तैयार न हो।

अब देखना होगा कि चयनकर्ता और बोर्ड भविष्य में पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपते हैं या नहीं, लेकिन इतना तय है कि उन्होंने अपने खेल और जज्बे से यह जता दिया है कि वह उस भूमिका के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत