न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार की कानून व्यवस्था पर चिराग पासवान का हमला, कहा- ‘मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन करता हूं’

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कानून व्यवस्था पर सियासी गर्माहट तेज, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई और सरकार की कड़ी आलोचना की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Jul 2025 2:59:30

बिहार की कानून व्यवस्था पर चिराग पासवान का हमला, कहा- ‘मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन करता हूं’

बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सियासी गर्मी तेज होती जा रही है। जहां एक ओर सत्ताधारी दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष हमलावर मुद्रा में दिखाई दे रहा है। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में लगातार बढ़ते आपराधिक मामलों पर चिंता जताई है और अपनी ही सहयोगी सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि उन्हें अफसोस है कि वे ऐसी सरकार के साथ खड़े हैं, जहां अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं।

हत्या और हिंसा की घटनाओं ने डराया बिहार

बीते कुछ हफ्तों में राज्य में हत्या की घटनाएं बेतहाशा बढ़ी हैं। बीते एक महीने के भीतर 50 से अधिक लोगों की हत्या की पुष्टि हुई है। दिनदहाड़े गोलियां चलने, खुलेआम हिंसा और यहां तक कि अस्पतालों में होने वाली हत्याओं ने आम जनता को दहशत में डाल दिया है। इन घटनाओं ने न केवल कानून व्यवस्था की पोल खोली है, बल्कि सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

'प्रशासन ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिए हैं' – चिराग पासवान

चिराग पासवान ने तीखा हमला करते हुए कहा कि अपराधों की श्रृंखला से यह प्रतीत होता है कि राज्य में कानून का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा, "प्रशासन अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर चुका है। महज घटना की निंदा करने से कुछ नहीं होगा, हमें यह पूछना होगा कि ये घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं?" उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यही हाल रहा, तो हालात और ज्यादा खराब होंगे – बल्कि हालात अब तो बेहद भयावह हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई

आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी

अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड

‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप