न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झालावाड़ स्कूल हादसा: डिप्टी CM दिया कुमारी ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई नाराजगी

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने झालावाड़ स्कूल हादसे पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जर्जर बिल्डिंग्स की जिम्मेदारी अधिकारियों पर डाली और जनता से अपील की कि यदि कहीं जर्जर इमारत दिखे तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Jul 2025 3:31:18

झालावाड़ स्कूल हादसा: डिप्टी CM दिया कुमारी ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई नाराजगी

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी शनिवार को विद्याधर नगर में आयोजित 'स्वयं सिद्धा राखी तीज मेला 2025' में पहुंचीं। इस मौके पर उन्होंने झालावाड़ स्कूल हादसे को लेकर मीडिया से बातचीत की और हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दिया कुमारी ने कहा कि इस विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह किसी एक पक्ष या विपक्ष का मामला नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये स्कूल बिल्डिंग्स वर्षों से जर्जर हालत में थीं, जिस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को अधिक सतर्कता और ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए बेहतर कदम उठाए जाएंगे।

"अगर कहीं जर्जर इमारत दिखे, तुरंत सूचित करें"

दिया कुमारी ने बताया कि इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को टाला जा सके। उन्होंने जनता से भी आग्रह किया कि अगर कहीं किसी भी सरकारी या निजी इमारत की स्थिति खराब दिखे, तो तुरंत इसकी जानकारी प्रशासन को दें। प्रशासन मौके पर जाकर उसका सर्वे करेगा और यदि जरूरत पड़ी तो उसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण करवाया जाएगा, और जरूरत पड़ने पर इमारत को गिराने की कार्रवाई भी की जाएगी।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी जताई नाराजगी

झालावाड़ पहुंचे राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी इसी तरह की प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को पहले ही ऐसे जर्जर भवनों की पहचान कर लेना चाहिए था और बच्चों को सुरक्षित स्थानांतरित कर देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से बच्चों और अभिभावकों के मन में डर और चिंता पैदा होती है।

प्रदेशभर के स्कूलों का कराया जाएगा सर्वे

वसुंधरा राजे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिक्षा विभाग प्रदेश के सभी स्कूलों की स्थिति की जांच करे। जिन स्कूलों की इमारतें जर्जर हैं, वहां के बच्चों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। इन जर्जर भवनों को गिराकर नए भवन बनवाए जाएं ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उनकी जान जोखिम में न पड़े।

प्रिंसिपल और चार शिक्षकों को सस्पेंड किया गया

झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद शिक्षा विभाग ने उस सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल समेत तीन अन्य शिक्षकों और एक प्रबोधक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही इस घटना की पूरी गहन जांच के आदेश भी दिए गए हैं ताकि दोषियों को कड़ी सजा दी जा सके और भविष्य में ऐसी त्रासदियों से बचा जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?