न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘वार 2’ का हिस्सा होंगी आलिया, खुद दिए संकेत, रणवीर और बॉबी के साथ मूवी में दिखेंगी यह एक्ट्रेस

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर शुक्रवार (25 जुलाई) को रिलीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Jul 2025 12:28:54

2 News : ‘वार 2’ का हिस्सा होंगी आलिया, खुद दिए संकेत, रणवीर और बॉबी के साथ मूवी में दिखेंगी यह एक्ट्रेस

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर शुक्रवार (25 जुलाई) को रिलीज हुआ। सोशल मीडिया यूजर्स को यह काफी पसंद आया। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है। इस बीच एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने हलचल मचा दी है। इसके बाद फिल्म में आलिया के कैमियो को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। ‘वॉर 2’ की घोषणा के बाद से ऐसी खबरें थीं कि इस मूवी में आलिया नजर आ सकती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा जिससे यह बात सच लगने लगी है।

आलिया ने ‘वॉर 2’ का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “मजेदार, 14 अगस्त को अपने नजदीकी सिनेमा में मिलते हैं।” फैंस इसे ‘वॉर 2’ में आलिया की एंट्री समझ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आलिया और शरवरी वाघ ‘वॉर 2’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन में एक स्पेशल एंट्री करती नजर आएंगी। दोनों एक्शन में दिखेंगी, जो यशराज फिल्म्स (YRF) की पहली फीमेल स्पाई फिल्म ‘अल्फा’ की ओर इशारा करेगा। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह कैमियो छोटा जरूर है लेकिन कहानी के लिहाज से बेहद अहम है। यह सिर्फ इंट्रोडक्शन नहीं, बल्कि ‘अल्फा’ के लिए माहौल बनाने वाली सीक्वेंस है।

इस कैमियो को इस साल की शुरुआत में बेहद गोपनीय तरीके से शूट किया गया था, जहां सेट पर सिर्फ चुनिंदा लोग मौजूद थे। उल्लेखीय है कि YRF ने पिछले साल ही ऐलान किया था कि उनकी पहली फीमेल स्पाई फिल्म ‘अल्फा’ क्रिसमस पर 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी, जिसमें आलिया और शरवरी लीड रोल में होंगी। फिलहाल आलिया या मेकर्स की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आलिया की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘जिगरा’ थी। इसमें उनके साथ वेदांग रैना थे। फिल्म फैंस पर जादू नहीं चला पाई।

alia bhatt,actress alia bhatt,war 2,kiara advani,Hrithik Roshan,junior ntr,alia war,alpha,yashraj films,sreeleela,ranveer singh,bobby deol

‘पुष्पा 2’ में ‘किसिक’ गाने से धूम मचाने वाली श्रीलीला भी होंगी रणवीर-बॉबी के साथ

रणवीर सिंह, बॉबी देओल और साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला जल्द ही एक नई फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। तीनों कलाकार पहली बार किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। फिल्म के टाइटल और फर्स्ट लुक का खुलासा अगले हफ्ते किया जा सकता है। एक सूत्र के अनुसार रणवीर, श्रीलीला और बॉबी की यह तिकड़ी दिन प्रति दिन और दिलचस्प होती जा रही है। फैंस के लिए यह प्रोजेक्ट किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

फिल्म का नाम और पहला लुक जल्द ही सामने आएगा। इस फिल्म को लेकर चर्चाएं तब शुरू हुईं जब रणवीर को महबूब स्टूडियो में देखा गया। इसके बाद बॉबी और श्रीलीला की मौजूदगी ने अफवाहों को और हवा दी। इस बड़े बजट के प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती ही जा रही है। माना तो ये भी जा रहा है कि यह फिल्म एक जबरदस्त कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म साबित होने वाली है। इसमें एक्शन, ड्रामा और स्टार पावर का तड़का देखने को मिल सकता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर इन दिनों ‘धुरंधर’ और ‘डॉन 3’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। 'पुष्पा 2' के गाने 'किसिक' में नजर आईं श्रीलीला डायरेक्टर अनुराग बसु की अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। फिलहाल इस फिल्म का टाइटल रिवीज नहीं किया गया है, लेकिन जारी किए गए वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि ये ‘आशिकी 3’ हो सकती है। बॉबी हाल ही रिलीज हुई साउथ इंडियन फिल्म 'हरी हर वीरा मल्लू' का हिस्सा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी