न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुनील ने ‘हेरा फेरी’ के मीम और परेश को लेकर कही यह बात, तमाम विरोध के बावजूद माना के साथ शादी पर बोले ऐसा

एक्टर सुनील शेट्टी (63) को फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है। सुनील अपनी दमदार फिटनेस और एक्शन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Jul 2025 11:38:34

2 News : सुनील ने ‘हेरा फेरी’ के मीम और परेश को लेकर कही यह बात, तमाम विरोध के बावजूद माना के साथ शादी पर बोले ऐसा

एक्टर सुनील शेट्टी (63) को फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है। सुनील अपनी दमदार फिटनेस और एक्शन वाली इमेज के साथ दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। लोग उन पर भरपूर प्यार लुटाते हैं और उनसे जुड़ी हर बात जानने के लिए बेकरार रहते हैं, फिर चाहे वो उनकी निजी जिंदगी की हो या फिर फिल्मों की। सुनील इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज ‘हंटर सीजन 2’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कई चीजों पर खुलकर बात की।

उन्होंने 'हेरा फेरी' के एक फेमस मीम पर भी रिएक्शन दी, जो सालों से सोशल मीडिया पर वायरल है। ये मीम फिल्म में सुनील के किरदार श्याम का एक फेमस डायलॉग 'मैं तो सिर्फ पति बनना चाहता हूं' है। सुनील ने इसका पूरा क्रेडिट फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन और डायलॉग राइटर नीरज वोहरा को दिया। सुनील ने कहा कि इम्प्रॉम्प्टू सिर्फ एक्शन और रिएक्शन होता है, लेकिन डायलॉग्स में बदलाव की बिल्कुल इजाजत नहीं थी। प्रियदर्शन सर तो एक शब्द भी बदलने नहीं देते थे। इससे पता चलता है कि फिल्म कितनी बारीकी से तैयार की गई थी।

मैं डायलॉग रटता नहीं था बल्कि उसका मतलब समझकर याद करता था। जब आपको डायलॉग के इमोशन समझ में आ जाए, तो उसे रटना नहीं पड़ता। प्रियदर्शन सर समझाते थे कि इस सीन में मैं क्या कहना चाहता हूं और क्यों कह रहा हूं। वो बहुत सोच-समझकर निर्देशन करते हैं। मैंने सीखा कि सीन के इमोशंस को समझना ज्यादा जरूरी है। ‘हेरा फेरी’ मजाक नहीं है, वो एक सिचुएशन है। अगर मैं डरा हुआ हूं तो डरा ही हूं, उसमें मैं क्या डायलॉग बोलूं। उसी रिएक्शन से सीन मजेदार बन जाता है।

आज की फिल्मों में मजाक व्हाट्सएप जोक्स की तरह हो गया है, जिसमें गहराई नहीं होती। मुझे आज भी ‘हेरा फेरी’ पर गर्व है, क्योंकि ये फिल्म लोगों के दिलों में है। सुनील ने यह भी कंफर्म किया कि परेश रावल ‘हेरा फेरी 3’ में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हां, हां, वो आ रहे हैं। मैं बहुत एक्साइटेड हूं जैसे मैंने कहा कि मैं रिलीज के दिन ही बात करूंगा, क्योंकि नजर लग जाती है। हमारी अपनी ही अच्छी नजर लग जाती है कभी-कभी।

2 News : सुनील ने ‘हेरा फेरी’ के मीम और परेश को लेकर कही यह बात, तमाम विरोध के बावजूद माना के साथ शादी पर बोले ऐसा

सुनील शेट्टी को कई लोगों ने शादी टालने के लिए कहा था, माता-पिता भी थे खिलाफ

सुनील शेट्टी ने बताया कि कैसे उन्होंने 1991 में परिवार की आपत्तियों और इंडस्ट्री की सलाह को दरकिनार करते हुए माना के साथ शादी की। उन्हें इस बात का पूरा यकीन था कि माना उनकी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम हैं। सुनील ने कहा कि मेरे माता-पिता माना के साथ शादी के खिलाफ थे क्योंकि वह एक अलग धर्म से थीं। विरोध के बावजूद माना बिना शर्त मेरे साथ खड़ी रहीं और हर चुनौती के बावजूद मुझे सपोर्ट करती रहीं।

बता दें कि सुनील की पत्नी का नाम पहले मोनिशा कादरी था, जो मुस्लिम धर्म से थीं। शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर माना रख लिया। सुनील ने कहा कि जब मैंने अपनी पहली फिल्म साइन की थी, तब शादी करने के मेरे फैसले के पीछे माना का अटूट समर्थन एक अहम वजह था। एक्टिंग करिअर की शुरुआत में कई लोगों ने मुझे सलाह दी कि शादी टाल दो, इसके बावजूद मैं अपने फैसले पर अडिग रहा क्योंकि मुझे पता था कि निजी और पेशेवर जिंदगी से क्या चाहिए। कई लोगों ने मुझे चेतावनी दी थी कि जल्दी शादी करने से मेरी फैन फॉलोइंग पर असर पड़ सकता है, खासकर फीमेल फैंस के बीच लेकिन मैंने अनसुना कर दिया।

अगर जिंदगी में कुछ हासिल नहीं किया होता, तब भी माना मेरे साथ खड़ी रहतीं, लेकिन सिर्फ तब तक जब तक उन्हें सम्मान मिलता। माना का आत्म-सम्मान हमेशा मजबूत था तब भी और आज भी और अगर उनका व्यवहार गलत या गैर-जिम्मेदाराना होता, तो वह साथ नहीं रहतीं। बता दें सुनील और माना के बेटा अहान और बेटी अथैया शेट्टी हैं। अहान जल्द ही ‘बॉर्डर 2’ मूवी में नजर आएंगे। अथैया की शादी क्रिकेटर केएल राहुल के साथ हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल