न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वांगा ने प्रभास-तृप्ति स्टारर ‘स्पिरिट’ पर दी यह बड़ी अपडेट, ‘सैयारा’ के डायरेक्टर ने जताया इनका आभार

‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन सुपरस्टार प्रभास और ‘एनिमल’ फेम तृप्ति डिमरी की मचअवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ लंबे समय से लाइमलाइट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Jul 2025 1:15:03

2 News : वांगा ने प्रभास-तृप्ति स्टारर ‘स्पिरिट’ पर दी यह बड़ी अपडेट, ‘सैयारा’ के डायरेक्टर ने जताया इनका आभार

‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन सुपरस्टार प्रभास और ‘एनिमल’ फेम तृप्ति डिमरी की मचअवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ लंबे समय से लाइमलाइट में है। अब ‘स्पिरिट’ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो इसका इंतजार कर रहे फैंस में और उत्सुकता पैदा कर देगी। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने एक इंटरव्यू के दौरान यह अपडेट दी है। वांगा ने सितारा एंटरटेनमेंट्स के यूट्यूब चैनल पर विजय देवरकोंडा और गौतम तिन्नानुरी के साथ बातचीत में बताया कि फिल्म की शूटिंग बैक-टू-बैक शेड्यूल्स के साथ होगी और बिना रुके चलेगी।

शूटिंग जल्द ही सितंबर में शुरू होने वाली है। उल्लेखनीय है कि ‘स्पिरिट’ की शूटिंग डेट के साथ-साथ रिलीज को लेकर भी बात हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म साल 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। मेकर्स की ऐसी भी प्लानिंग है कि इसकी शूटिंग को जारी रखा जाएगा। फिल्म की म्यूजिकल कंपोजीशंस पूरी कर दी गई हैं। गाने कंपोजर हर्षवर्धन रामेश्वर ने लिखे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 300 से 500 करोड़ रुपए के बीच हो सकता है।

वांगा ने कहा कि टीजर, ट्रेलर और सॉन्ग रिलीज को लेकर अगर सबकुछ ठीक रहा तो ये फिल्म ओपनिंग डे पर 150 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन कर सकती है। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म में तृप्ति से पहले दीपिका पादुकोण को कास्ट किए जाने पर चर्चा चल रही थी। हालांकि दीपिका द्वारा शिफ्ट ड्यूटी सहित कुछ शर्तें रखने के बाद उन्हें फिल्म में रखना मुनासिब नहीं समझा गया। बता दें वांगा इससे पहले ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं।

sandeep reddy vanga,director sandeep reddy vanga,animal,spirit,prabhas,tripti dimri,deepika padukone,mohit suri,saiyaara,antte padda,ahaan panday

रिलीज होने से पहले वांगा ने की थी ‘सैयारा’ की तारीफ, अब मोहित सूरी ने किया यह ट्वीट

संदीप रेड्डी वांगा ने ‘सैयारा’ की रिलीज से पहले ट्वीट किया था, “यह लव स्टोरी पूरी तरह से रोमांस और ड्रामा पर फोकस करती है। फर्स्ट डे इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। जो डेब्यू कर रहे हैं उन्हें ऑल द बेस्ट। यह प्योर मोहित सूरी का मैजिक है।” अब मोहित ने वांगा का आभार जताया है। मोहित ने वांगा की एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, “संदीप थैंक्यू सबसे पहले ओपनली मुझे सपोर्ट करने के लिए और ‘सैयारा’ में अपना विश्वास रखने के लिए।

यह एक ऐसे फिल्म निर्माता की ओर से आया, जिसकी कला की मैं बहुत प्रशंसा करता हूं। मैं हमेशा आपकी स्टोरीज के जरिए रॉ इमोशन्स, फियरलेसनेस जो आती है उसकी रस्पेक्ट करता हूं। इससे मुझे समझ आता है कि क्यों और क्या हम करते हैं किसी से मून ऑन के लिए या कनेक्ट करने के लिए। आप जैसे स्टोरीटेलर्स के साथ इस रास्ते चलने के लिए मैं शुक्रगुजार हूं।

आपका हमेशा फैन रहूंगा।” गौरतलब है कि ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें अनीत पड्डा और अहान पांडे ने मुख्य भूमिका निभाई है। ‘सैयारा’ एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है जिसकी कहानी ‘वाणी’ और ‘कृष’ के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ी बनने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी