न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जो रूट के शतक से इंग्लैंड का पलड़ा भारी, भारत पर 186 रन की बढ़त

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेली जा रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट पर 544 रन बना डाले। इस स्कोर के साथ इंग्लैंड ने भारत पर 186 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 26 Jul 2025 12:54:23

जो रूट के शतक से इंग्लैंड का पलड़ा भारी, भारत पर 186 रन की बढ़त

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेली जा रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट पर 544 रन बना डाले। इस स्कोर के साथ इंग्लैंड ने भारत पर 186 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली।

दिन की समाप्ति पर कप्तान बेन स्टोक्स 77 रन और लियाम डॉसन 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल 2 विकेट पर 225 रन से शुरू किया था। इस दौरान जो रूट और ओली पोप ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। पहले सत्र में भारत को एक भी विकेट नहीं मिला।

दूसरे सत्र की शुरुआत में ओली पोप 128 गेंदों पर 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे, लेकिन इसके बाद जो रूट ने अपना टेस्ट करियर का 38वां शतक ठोका। रूट की यह पारी ऐतिहासिक रही क्योंकि उन्होंने 248 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 150 रन बनाए। इस पारी के साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़, जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

रूट के आउट होने के बाद बेन स्टोक्स ने जिम्मेदारी संभाली और एक कप्तान जैसी निडर पारी खेली। चोट की वजह से वे एक बार मैदान छोड़कर जा चुके थे, लेकिन बाद में लौटे और नाबाद 77 रन बनाकर दिन का खेल खत्म किया। उनके साथ लियाम डॉसन भी 21 रन पर क्रीज पर डटे हुए हैं।

इससे पहले इंग्लैंड की पारी को मजबूत शुरुआत सलामी बल्लेबाजों जैक क्रॉली (84) और बेन डकेट (94) ने दी थी, जिन्होंने भारत के गेंदबाजों पर हावी होकर तेजी से रन बटोरे।

भारतीय गेंदबाजी इस पारी में कुछ खास असर नहीं छोड़ सकी। रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, अक्षय कंबोज और मोहम्मद सिराज को 1-1 सफलता मिली।

भारत ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए थे। अब चौथे दिन का खेल बेहद अहम होगा, क्योंकि भारत को इंग्लैंड की बड़ी बढ़त का जवाब देना होगा और मैच को ड्रॉ या जीत की ओर मोड़ने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?