Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी की पिछड़े वर्ग से माफी पर मायावती का कड़ा प्रहार - दिल में कुछ, जुबान पर कुछ...

राहुल गांधी की पिछड़े वर्ग से माफी पर बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर सख्त हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस की स्वार्थपूर्ण राजनीति और घड़ियाली आंसू होने का आरोप लगाते हुए कहा कि बसपा ही दलित, आदिवासी और पिछड़ों की सच्ची हितैषी पार्टी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Jul 2025 3:08:31

राहुल गांधी की पिछड़े वर्ग से माफी पर मायावती का कड़ा प्रहार - दिल में कुछ, जुबान पर कुछ...

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पिछड़े समाज से माफी मांगने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा से स्वार्थपरक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दिल में कुछ और और जुबान पर कुछ और रहता है। मायावती ने इस माफी को केवल दिखावा और ‘घड़ियाली आंसू’ करार दिया और स्पष्ट किया कि कांग्रेस तथा अन्य जातिवादी पार्टियां सदैव दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों का शोषण करती रही हैं। उनका मानना है कि सिर्फ बहुजन समाज पार्टी ही इन वर्गों की वास्तविक हितैषी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शनिवार को मायावती ने लिखा कि राहुल गांधी का यह स्वीकारना कि कांग्रेस पार्टी ओबीसी वर्गों की राजनीतिक और आर्थिक उम्मीदों, आकांक्षाओं तथा संवैधानिक अधिकारों की रक्षा में भरोसेमंद नहीं रही, कोई नई बात नहीं है। उन्होंने इसे दिल और जुबान के विरोधाभास के समान बताया, जो स्वार्थ की राजनीति का परिचायक है। मायावती ने आगे कहा कि कांग्रेस का यह रवैया दलित, आदिवासी और वंचित वर्गों के प्रति दशकों से लगातार दुखद और निराशाजनक रहा है, जिस कारण इन्हें अपने आत्म-सम्मान के लिए बसपा जैसी पार्टी बनानी पड़ी।
बसपा प्रमुख ने यह भी कहा कि कांग्रेस यूपी समेत कई प्रमुख राज्यों की सत्ता से दूर होने के बाद अब इन वर्गों की याद कर रही है, जो उनकी नीयत और नीति की असलियत उजागर करता है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की भी आलोचना करते हुए कहा कि उसका भी इन वर्गों के प्रति दोहरा चरित्र है। मायावती ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को भारतरत्न न देने, स्वतंत्रता के बाद लगभग 40 वर्षों तक ओबीसी वर्गों को आरक्षण न देने और सरकारी नौकरियों में उनके पद खाली रखने जैसी जातिवादी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन बातों को भुलाया नहीं जा सकता और यह रवैया अब भी जारी है।

मायावती ने लिखा कि जातिवादी पार्टियां एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण को अक्सर किसी न किसी बहाने से कमजोर और अप्रभावी बनाने का प्रयास करती हैं। उन्होंने कहा कि दलित, आदिवासी और पिछड़ों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से दबाए रखने में ये पार्टियां एक समान हैं, जबकि बसपा हमेशा से इन वर्गों के कल्याण के लिए काम करती आई है। यूपी में बसपा सरकारों ने चार बार इन वर्गों के लोगों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान की पूरी गारंटी दी है।

अंत में मायावती ने जोर देकर कहा कि देश के बहुजन तबकों का हित केवल बसपा की मजबूत गारंटी में सुरक्षित है। उन्होंने दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों से अपील की कि वे कांग्रेस, सपा जैसी विरोधी पार्टियों के बहकावे में न आएं क्योंकि यही उनकी खुशहाली, शांति और समृद्धि का रास्ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अब सरकारी दफ्तरों में नहीं चलेगी लेटलतीफी! हर दिन की देरी पर अधिकारी की जेब से कटेंगे 250 रुपये
अब सरकारी दफ्तरों में नहीं चलेगी लेटलतीफी! हर दिन की देरी पर अधिकारी की जेब से कटेंगे 250 रुपये
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका