न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहली के पास था 48 घंटे का अल्टीमेटम! लक्ष्मण ने बताया द. अफ्रीका में कैसे जीत सकती है टीम इंडिया

चयन समिति ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली भारतीय टेस्ट टीम घोषित कर दी। साथ ही उसने वनडे टीम की कप्तानी स्टार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 Dec 2021 1:35:41

कोहली के पास था 48 घंटे का अल्टीमेटम! लक्ष्मण ने बताया द. अफ्रीका में कैसे जीत सकती है टीम इंडिया

चयन समिति ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली भारतीय टेस्ट टीम घोषित कर दी। साथ ही उसने वनडे टीम की कप्तानी स्टार ओपनर रोहित शर्मा को सौंप दी। हालांकि इसके संकेत पहले से ही मिल रहे थे, लेकिन फिर भी विराट कोहली को कप्तानी से हटाना काफी मुश्किल नजर आ रहा था। इस बीच सामने आई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बीसीसीआई ने कोहली को 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर उनके न चाहते हुए भी कप्तानी छीन ली। कोहली ने इस्तीफा भी नहीं दिया था। कोहली 2023 में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में कप्तानी करना चाहते थे।

उल्लेखनीय है कि करीब साढ़े चार साल पहले दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद कोहली को वनडे टीम की बागडोर सौंपी गई थी। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 95 वनडे में से 65 जीते और 27 हारे। तीन टाई या बेनतीजा रहे। कोहली भारत को कोई आईसीसी ट्रॉफी दिलाने में नाकाम रहे। हालांकि भारत 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल और 2019 के वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रहा था। कोहली ने टी20 फॉर्मेट की कप्तानी पिछले माह विश्व कप के बाद छोड़ दी थी।

virat kohli,vvs laxman,rohit sharma,india,south africa,odi captaincy,sports news in hindi

जरूरी है कि आप एक जैसी गलतियों को दोहराएं नहीं : लक्ष्मण

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट 26 दिसंबर से खेला जाएगा। भारत ने आज तक वहां टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। टीम इंडिया के पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने बताया कि भारत को इतिहास रचने के लिए क्या करना होगा। लक्ष्मण ने कहा कि यह जरूरी है कि आप एक जैसी गलतियों को दोहराएं नहीं। अगर आप देखेंगे कि कानपुर टेस्ट में अजिंक्य रहाणे किस तरह से आउट हुए और चेतेश्वर पुजारा कानपुर और मुंबई टेस्ट में किस तरह से आउट हुए, तो उनका पैटर्न एक जैसा था। जो धीरे-धीरे डेवलप हो रहा है।

यहां तक कि शुभमन गिल भी सेट होने के बाद जिस तरह से आउट हुए। तो मुझे ऐसा लगता है कि यह इस बारे में है कि आप अच्छी शुरुआत को किस तरह से बड़ी पारियों में तब्दील करते हैं, जो बहुत जरूरी है क्योंकि आप 5 विशेषज्ञ बल्लेबाजों के साथ उतरते हैं और इसके बाद ऑलराउंडर और विकेटकीपर आते हैं। जरूरी है कि टॉप-5 बल्लेबाज क्रीज पर टिकें और रन बनाएं। फिलहाल बल्लेबाज गलतियों को दोहरा रहे हैं। अगर आप जीत दर्ज करना चाहते हैं तो आपकी बैटिंग यूनिट को बढ़िया प्रदर्शन करना ही होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत