न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

17 साल का सपना आखिरकार हुआ साकार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता IPL 2025 का खिताब

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार IPL 2025 का खिताब जीता। जानिए फाइनल मुकाबले की पूरी कहानी, विराट कोहली का योगदान और मैच के रोमांचक मोड़।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 12:58:52

17 साल का सपना आखिरकार हुआ साकार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता IPL 2025 का खिताब

लगातार 17 वर्षों तक हार, ताने और उम्मीदों के बीच झूलती रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने आखिरकार पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब जीतकर अपने प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दे दिया। रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु ने एक बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से मात दी और IPL 2025 की विजेता बन गई। बेंगलुरु ने क्रुणाल पंड्या, यश दयाल और भुवनेश्वर कुमार के शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन की बदौलत 190 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया। इसी के साथ टीम के पूर्व कप्तान और शुरुआत से ही इसका हिस्सा रहे विराट कोहली भी आखिरकार IPL चैंपियन बनने में सफल रहे।

विराट और RCB के लिए '18' बना भाग्यशाली अंक

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार, 3 जून को खेले गए इस फाइनल मुकाबले में सबकी निगाहें विराट कोहली पर टिकी थीं—क्या वह इस बार अपने नाम के साथ 'IPL चैंपियन' जोड़ पाएंगे या नहीं? इसकी एक बड़ी वजह यह थी कि सीजन की शुरुआत से ही यह चर्चा ज़ोरों पर थी कि 18वें सीजन में 18 नंबर की जर्सी पहनने वाले विराट के लिए यह वर्ष भाग्यशाली साबित हो सकता है। कई फैंस ने तो यहां तक तुलना कर दी थी कि जैसे महाभारत 18वें दिन पर खत्म हुआ, वैसे ही RCB की कहानी भी इसी दिन पर जाकर पूरी हो सकती है। और हुआ भी यही—ये तमाम संयोग विराट और RCB दोनों के लिए अनुकूल साबित हुए।

विराट की बल्लेबाज़ी से बन सकता था संकट

हालांकि मैच की शुरुआत में विराट कोहली खुद ही टीम के लिए संकट की वजह बनते नज़र आ रहे थे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल सॉल्ट ने कुछ आकर्षक शॉट्स तो लगाए, लेकिन जल्द ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद मयंक अग्रवाल (24), कप्तान रजत पाटीदार (26), और लियम लिविंगस्टन जैसे खिलाड़ी भी आए जिन्होंने कुछ रन ज़रूर जोड़े, मगर टिक नहीं पाए। दूसरी ओर, विराट क्रीज पर टिके रहे लेकिन उनकी धीमी बल्लेबाज़ी से दर्शक और आलोचक दोनों ही असंतुष्ट दिखे।

35 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट होने के बाद विराट पर आलोचना और भी तेज हो गई और बेंगलुरु पर संकट गहराता नजर आया। ऐसे में जितेश शर्मा ने आक्रामक अंदाज़ में सिर्फ 10 गेंदों पर 24 रन जड़ दिए। वहीं, पूरे सीजन नाकाम रहे लिविंगस्टन ने भी तेज़ी से 25 रन बनाए। पंजाब के लिए काइल जैमीसन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट झटके और बेंगलुरु की पारी को दबाव में रखा।

क्रुणाल पंड्या की घातक स्पेल से मिली वापसी

पंजाब किंग्स की शुरुआत धमाकेदार रही। शुरुआती 2-3 ओवरों में टीम ने तेज़ रन बनाए, लेकिन क्रुणाल पंड्या (2/17) के आते ही खेल का रुख बदलने लगा। उन्होंने न सिर्फ टीम को पहली सफलता दिलाई, बल्कि रनगति पर भी ब्रेक लगाया। इसके बाद 10वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने श्रेयस अय्यर को सिर्फ 1 रन पर आउट कर दिया—यह RCB की वापसी की शुरुआत थी।

13वें ओवर में एक और बड़ा विकेट गिरा जब फिर से क्रुणाल पंड्या ने तेजी से रन बना रहे जॉश इंग्लिस (39) को चलता कर दिया। इसके बाद पंजाब के हालात बिगड़ते चले गए, हालांकि नेहाल वढ़ेरा, शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस जैसे धुरंधर खिलाड़ी मैदान में थे।

भुवनेश्वर का कमाल और शशांक की जंग

मैच का निर्णायक मोड़ 17वें ओवर में आया जब भुवनेश्वर कुमार ने पहले नेहाल वढ़ेरा और फिर मार्कस स्टोइनिस को आउट करके पंजाब की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे। शशांक सिंह (60 नाबाद) ने तीन छक्के और एक चौका लगाकर तूफानी अर्धशतक जरूर पूरा किया, लेकिन टीम सिर्फ 184 रन ही बना सकी।

नतीजा: बेंगलुरु चैंपियन, पंजाब फिर चूकी

इस तरह बेंगलुरु ने 17 सालों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, पंजाब किंग्स की कोशिश एक बार फिर अधूरी रह गई। एक बेहद नाटकीय और यादगार फाइनल में आखिरकार RCB ने इतिहास रच दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत