Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शेफाली जरीवाला की मौत पर उठे सवाल, घर पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, यूजर्स बोले - क्या चल रहा है, क्यों हो रही है इतनी गहन जांच?

शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनके घर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने सभी को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा कि जांच अधिकारी मौत की परिस्थितियों की पड़ताल कर रहे हैं। फैंस लगातार सवाल पूछ रहे हैं – क्या कार्डियक अरेस्ट ही असली वजह है?

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Jun 2025 9:38:38

शेफाली जरीवाला की मौत पर उठे सवाल, घर पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, यूजर्स बोले - क्या चल रहा है, क्यों हो रही है इतनी गहन जांच?

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की असमय मौत ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। यह खबर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर शोक और सवालों की बाढ़ आ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पति और टीवी एक्टर पराग त्यागी उन्हें शुक्रवार देर रात मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अब जांच के घेरे में शेफाली का घर, फॉरेंसिक टीम पहुंची मौके पर

इसी बीच, सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें शेफाली के घर के बाहर फॉरेंसिक टीम को देखा जा सकता है। मशहूर बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भैयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स एक्ट्रेस के अंधेरी स्थित घर के बाहर दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह टीम शेफालीकी मृत्यु के समय की परिस्थितियों की गहन जांच कर रही है, ताकि किसी भी तरह की अनदेखी न रह जाए।


42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं ‘कांटा लगा’ गर्ल

गौरतलब है कि शेफाली जरीवाला को 2002 में आए म्यूज़िक वीडियो 'कांटा लगा' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। वो केवल 42 साल की थीं। उनके निधन के बाद उनकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया है। उनके निधन की खबर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। अली गोनी, मीका सिंह, दिव्यांका त्रिपाठी जैसी कई जानी-मानी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर गहरा दुख जताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology