Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस के साथ हॉरर-कॉमेडी मूवी में दिखेंगे रणवीर, ट्विंकल ने बताया, सस्ते में कैसे बुक कराएं पूरा रेस्टोरेंट

एक्टर रणवीर सिंह अपनी गजब की एक्टिंग और एनर्जी के लिए मशहूर हैं। रणवीर अब तक के करिअर में कई शानदार रोल निभा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 8:48:22

2 News : इस एक्ट्रेस के साथ हॉरर-कॉमेडी मूवी में दिखेंगे रणवीर, ट्विंकल ने बताया, सस्ते में कैसे बुक कराएं पूरा रेस्टोरेंट

एक्टर रणवीर सिंह अपनी गजब की एक्टिंग और एनर्जी के लिए मशहूर हैं। रणवीर अब तक के करिअर में कई शानदार रोल निभा चुके हैं। फैंस को हमेशा उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार रहता है। रणवीर की पिछली फिल्म साल 2023 में आई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी। करण जौहर की इस मूवी में रणवीर की जोड़ी आलिया भट्ट के साथ बनी थी, जिस पर फैंस ने भरपूर प्यार लुटाया। अब रणवीर की एक आगामी फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार वे मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी की दुनिया का हिस्सा बनने को तैयार हैं।

‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ जैसी फिल्में बनाने वाला प्रोडक्शन हाउस अब एक नए सफर पर निकल चुका है। वह अगली किस्त के लिए दो नए चेहरे लाने की योजना बना रहा है। रणवीर और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी के अगले अध्याय में शामिल हो सकते हैं। मिड-डे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि रणवीर कुछ समय से दिनेश के साथ बातचीत कर रहे हैं। वह पिछले हफ्ते मैडॉक के दफ़्तर में थे। निर्माता अगले अध्याय को आगे बढ़ाने के लिए एक नई एनर्जी चाहते थे और रणवीर भी इस शैली की फिल्म करने को उत्साहित हैं। जल्द ही कागजी कार्रवाई पूरी होने की संभावना है।

रणवीर इन दिनों फिल्ममेकर आदित्य धर की ‘धुरंधर’ की शूटिंग कर रहे हैं जोकि लगभग पूरी होने वाली है। उन्होंने ‘डॉन 3’ के लिए भी कुछ डेट्स दे दी हैं। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत साल 2026 की शुरुआत में हो सकती है। ‘धुरंधर’ का टीजर रणवीर के जन्मदिन के मौके पर 6 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। मैडॉक ने पिछले साल जनवरी में अपने हॉरर यूनिवर्स की आने वाली फिल्मों का ऐलान किया था।

इसमें 2 फिल्में इसी साल रिलीज होंगी। एक है 'थामा और दूसरी है 'शक्ति शालिनी'। 'थामा' में आयुष्मान खुराना के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी व रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। साल 2025 में आने वाली दूसरी फिल्म 'शक्ति शालिनी' की हीरोइन कियारा आडवाणी होंगी।

ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो, साथ थे अक्षय कुमार

एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस व राइटर ट्विंकल खन्ना की जोड़ी हमेशा चर्चाओं में रहती है। दोनों अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कपल कई दफा सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की खिंचाई भी करते हैं। उनकी पोस्ट काफी वायरल होती रहती हैं। हाल ही में ट्विंकल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह और अक्षय एक खाली रेस्टोरेंट में ब्रेकफास्ट डेट एन्जॉय करते दिख रहे हैं। ट्विंकल ने मजेदार अंदाज में बताया कि बिना ज्यादा खर्च किए भी पूरा रेस्टोरेंट बुक किया जा सकता है।

वीडियो में दोनों ने हुडी पहन रखी थी और मिरर सेल्फी लेते हुए बेहद काफी रिलैक्स और खूबसूरत दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा, “मंदी की सलाह, क्या आप दोनों के लिए सिर्फ एक रेस्टोरेंट बुक करना चाहते हैं? बहुत सारा पैसा बचाएं और नाश्ते के लिए इतनी जल्दी पहुंचें कि वहां आप, उल्लू और पेपर-मैचे बनी हों!” ट्विंकल का ये मजेदार कैप्शन लोगों को खूब हंसा रहा है। उनकी पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

बता दें राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल कई सालों पहले एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। वह एक लेखिका के रूप में शौहरत बटोर रही हैं। दूसरी ओर अक्षय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे आज रिलीज हुई पौराणिक फिल्म ‘कन्नप्पा’ का हिस्सा हैं। इसमें वह भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले अक्षय की पिछली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ लोगों को काफी पसंद आई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका