Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तलाक के बाद पहली बार साथ दिखे ईशा और भरत, इस एक्ट्रेस ने कहा, सिर्फ उम्र को ध्यान में रखकर नहीं करें शादी

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल का पिछले साल बिजनेसमैन भरत तख्तानी से तलाक हो गया था। ईशा ने खुद फैंस को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 7:48:07

2 News : तलाक के बाद पहली बार साथ दिखे ईशा और भरत, इस एक्ट्रेस ने कहा, सिर्फ उम्र को ध्यान में रखकर नहीं करें शादी

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल का पिछले साल बिजनेसमैन भरत तख्तानी से तलाक हो गया था। ईशा ने खुद फैंस को क्लियर कर दिया था कि उनका और भरत का रिश्ता खत्म हो चुका है। कपल के शादी के 12 साल बाद अचानक अलग होने पर फैंस चौंक गए थे। उनका दिल टूट गया क्योंकि वे चाहते थे कि यह प्यारी जोड़ी हमेशा बनी रहे। ना जाने क्या बात हुई जिससे उनकी राहें जुदा हो गईं। उनकी लव मैरिज टूटने की खबर पिछले साल फरवरी में कन्फर्म हो गई थी।

इस बीच शादी टूटने के बाद आज शुक्रवार (27 जून) को पहली बार दोनों सार्वजनिक तौर पर साथ दिखे। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर इस एक्स कपल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि ईशा और उनके एक्स हसबैंड भरत एक ही कार से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते हैं। दोनों कैजुअल लुक में थे। ईशा कार से निकलते ही सीधा एयरपोर्ट की तरफ बढ़ती हैं, जबकि भरत स्टाफ के साथ सामान निकलवाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों को साथ देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

अब उनका बॉन्ड देखकर लग रहा है, जैसे ये दोनों दोस्त बन गए हैं। वे काफी खुश और कम्फर्टेबल नजर आ रहे हैं। आपको बता दें 15 जून को भी ईशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भरत के साथ एक फोटो शेयर की थी। इसमें ईशा काउच पर सेंटर में बैठी हुई थीं। उनकी एक तरफ भरत बैठे थे, तो दूसरी तरफ पापा धर्मेंद्र। तीनों साथ में खुशी-खुशी एक फैमिली की तरह पोज देते हुए नजर आए। ईशा ने कैप्शन में लिखा था, “हैप्पी फादर्स डे। यहां मैं अपने डार्लिंग पापा और अपने बच्चों के डैडा के साथ हूं।” ये थ्रोबैक फोटो ईशा की बेटी के छठे जन्मदिन की थी, जिसका हिस्सा भरत भी बने थे।

अर्शी खान बोलीं, शादी कोई खेल नहीं है जिसे आप आजमाएं, छोड़ें और बाहर निकल जाएं

एक्ट्रेस अर्शी खान ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ में हिस्सा लिया था। तब से उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। इस बीच अर्शी ने टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी के साथ बातचीत में शादी को लेकर खुलकर बात की। अर्शी ने कहा कि मेरे घर बसाने का सवाल कई बार मुझे परेशान करता है। लेकिन मैं ठीक हूं, यह मेरी जिंदगी है और मैं इसे अपने तरीके से जी रही हूं। मैं ऐसे परिवार में पैदा होने के लिए धन्य हूं, जो मुझ पर भरोसा करता है, मुझे समझता है और मेरा समर्थन करता है। बाकी, मैं किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हूं।

मैं एक खुशहाल दौर में होने के लिए आभारी हूं। लोग अक्सर बात करते हैं और मुझे घर बसाने की सलाह देते हैं। लेकिन मैं शादी करने से पहले अपने साथी के बारे में सुनिश्चित होने के लिए समय ले रही हूं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरा मानना है कि शादी कोई खेल नहीं है जिसे आप आजमाएं, छोड़ें और बाहर निकल जाएं। मेरे लिए यह एक बहुत ही खास रिश्ता होगा और मुझे वास्तव में शादी में देरी होने से कोई परेशानी नहीं है।

लेकिन मैं चाहती हूं कि यह बिना किसी जोखिम के सफल हो और मेरी शादी सफल हो। और यही मैं दूसरों को भी सुझाती हूं। लोग आकर्षण से शादी करते हैं और बाद में शिकायत करते हैं। मेरा मानना है कि शादी उसी समय कर लेनी चाहिए जब रिश्ता पक्का हो जाए, चाहे कुछ भी हो, हम साथ रहेंगे, सिर्फ उम्र को ध्यान में रखकर शादी नहीं करनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका