न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समझिए नई जिंदगी मिली है... महाकुंभ भगदड़ से जिंदा बचीं महिलाओं की आपबीती

पटना के मनेर की रहने वाली सिया देवी की इस हादसे में मौत के बाद उनके गांव जीवतराखन टोले में मातम पसरा हुआ है। जो महिलाएं इस भगदड़ से बचकर वापस लौटी हैं, वे भी गहरे सदमे में हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 05 Feb 2025 12:18:12

समझिए नई जिंदगी मिली है... महाकुंभ भगदड़ से जिंदा बचीं महिलाओं की आपबीती

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान 28 जनवरी की देर रात भगदड़ मचने से 30 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में कई राज्यों के लोग शामिल थे, जिनमें बिहार के 11 श्रद्धालु भी थे। इनमें 4 गोपालगंज, 2 औरंगाबाद के अलावा पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल, बांका और पश्चिमी चंपारण के लोग शामिल थे।

पटना के मनेर की रहने वाली सिया देवी की इस हादसे में मौत के बाद उनके गांव जीवतराखन टोले में मातम पसरा हुआ है। जो महिलाएं इस भगदड़ से बचकर वापस लौटी हैं, वे भी गहरे सदमे में हैं।

"नई जिंदगी मिली है"

महाकुंभ की भगदड़ से जिंदा लौटने वाली सविता देवी के बेटे का कहना है कि उनकी मां सुरक्षित वापस आ गईं, यह किसी पुनर्जन्म से कम नहीं है। अब वह अपनी मां को दोबारा किसी मेले में जाने नहीं देंगे। हादसे के बाद सिया देवी की बहू रिंकू भी गहरे सदमे में हैं। अन्य महिलाओं की तरह उनकी आंखों से आंसू भी नहीं निकल रहे, मानो उन्होंने मौत को बहुत करीब से देखा हो।

"अब कभी नहीं..."

रिंकू ने बताया कि वह अपनी सास के साथ संगम घाट की ओर जा रही थीं, तभी अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया और वे नीचे गिर गईं। किसी तरह उन्होंने खुद को संभाला और अपने समूह की महिलाओं को बचाने लगीं, लेकिन तब तक उनकी सास की जान जा चुकी थी। रिंकू ने कहा कि यह उनकी पहली कुंभ यात्रा थी, लेकिन अब वह दोबारा कभी कुंभ नहीं जाएंगी।

"जरा सा हिलने पर भी दर्द से तड़प उठती हैं"

सिया देवी के घर से कुछ ही दूरी पर 70 वर्षीय जानकी देवी का घर है। महाकुंभ की भगदड़ में किसी तरह उनकी जान बच गई, लेकिन अब भी वे सदमे में हैं। गांव की महिलाएं लगातार उनका हालचाल लेने आ रही हैं। जानकी देवी को कई इंजेक्शन दिए गए, तब जाकर होश आया, मगर अब भी उनका शरीर थरथरा जाता है। उनके शरीर पर गहरे जख्मों के निशान हैं, और जरा सा हिलने पर भी वे दर्द से कराह उठती हैं।

"अब भी डर से सिहर उठती हैं"

इसी गांव की सविता देवी, अनीता देवी और चंद्रा देवी भी महाकुंभ में स्नान के लिए गई थीं। अनीता देवी बताती हैं, "लोग कह रहे थे कि महाकुंभ में स्नान करने से स्वर्ग मिलता है, इसलिए हम भी गए।" लेकिन जैसे ही वे घाट पर पहुंचीं, वहां भगदड़ मच गई। घबराकर उन्होंने एक आदमी का कॉलर पकड़कर बाहर निकालने की विनती की, तब उसने हाथ पकड़कर किसी तरह उन्हें बाहर घसीट लिया।

सविता देवी के बेटे ने बताया कि उनकी मां बिना बताए महाकुंभ चली गई थीं। जब परिवार को भगदड़ की खबर मिली, तो पांचों भाई-बहन रोने लगे। सविता देवी ने बताया कि भगदड़ के दौरान उन्होंने एक पुलिसवाले से मदद मांगी, जिसने उन्हें भीड़ से बाहर निकाला। हालांकि, अब भी उनका शरीर दर्द से कराहता है। उनके बेटे का कहना है कि मानसिक रूप से उनकी मां अभी भी सदमे में हैं—वो बार-बार डर से सिहर उठती हैं और रोने लगती हैं।

महाकुंभ में भगदड़ से बचीं चंद्रा देवी ने अपने अनुभव को भयावह बताते हुए कहा, "ऐसा लग रहा था मानो लाशों पर भागदौड़ मच गई हो। जो जितना ताकतवर था, वह कमजोरों को रौंदता चला जा रहा था।" उन्होंने प्रशासन और सरकार की लापरवाही पर भी गुस्सा जाहिर किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल