न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर: जीजा के प्यार में पागल साली, फेरे से पहले किया शादी से इंकार

कानपुर देहात जिले के राजपुर क्षेत्र में एक ऐसी शादी हुई, जिसे सुनकर और देखकर सभी हैरान रह गए। शादी के खुशी के माहौल में एक बड़ा विवाद उठ खड़ा हुआ।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 11 Feb 2025 5:42:32

कानपुर: जीजा के प्यार में पागल साली, फेरे से पहले किया शादी से इंकार

कहते हैं कि शादी के रिश्ते ऊपर वाले के बनाए होते हैं और कभी-कभी ये संयोग से होते हैं। कानपुर देहात जिले में एक शादी के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो इस बात को साबित करता है। एक दूल्हा अपनी बरात लेकर शादी के लिए घर से निकला था। दरवाजे तक पहुंचने पर नाच-गाना और खुशी का माहौल था। सैकड़ों लोगों के बीच दूल्हा-दुल्हन ने जयमाला पहनी और खुशी से महफिल में रंग भर दिए।

लेकिन फिर रात के वक्त कुछ ऐसा हुआ, जिससे खुशियां पलभर में खत्म हो गईं। दुल्हन, जो शादी के लिबास में बैठी थी, अचानक शादी से इनकार कर बैठी। उसने सबको चौंका दिया और कहा कि वह अपने जीजा से प्यार करती है और उनसे पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुकी है। इस रहस्यमय खुलासे के बाद शादी का माहौल पलभर में बदल गया और सभी को हैरान कर दिया।

कानपुर देहात जिले के राजपुर क्षेत्र में एक ऐसी शादी हुई, जिसे सुनकर और देखकर सभी हैरान रह गए। शादी के खुशी के माहौल में एक बड़ा विवाद उठ खड़ा हुआ। दरअसल, सिकंदरा क्षेत्र के कोरवा गांव में रहने वाले सरकारी डॉक्टर राहुल कटियार की शादी भोगनीपुर क्षेत्र के राजेश कटियार की बेटी कीर्ति से तय हुई थी।

शादी से पहले सभी मांगलिक कार्य पहले ही पूरे हो चुके थे। लड़के पक्ष ने शादी में लाखों रुपये और सोने के आभूषण दुल्हन को चढ़ाए थे। इसके अलावा शादी के दिन फेरे से पहले 17 लाख रुपये और अन्य आभूषण देने की बात तय हुई थी। लेकिन जैसे ही जयमाला के बाद रात का समय आया और फेरे का वक्त आया, दुल्हन की अचानक तबीयत खराब होने की खबर आई।

लड़की ने कहा, "मैं अपने जीजा से प्यार करती हूं"

कुछ घंटों के इंतजार के बाद जब वर पक्ष के लोग दुल्हन को देखने के लिए कमरे में पहुंचे, तो वे हैरान रह गए क्योंकि दुल्हन पूरी तरह से स्वस्थ और कमरे में बैठी हुई थी। इससे वर पक्ष के लोग चौंक गए और उन्होंने लड़की से सवाल किया कि उसने पहले क्यों कहा था कि उसकी तबियत खराब है। फिर दुल्हन कीर्ति ने सबको चौंका दिया और बोल पड़ी, "मैं यह शादी नहीं करूंगी, मैं अपने जीजा से प्यार करती हूं और उनसे पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुकी हूं।"

शादी के फेरे से पहले दुल्हन का यह बयान सुनकर शादी समारोह में हड़कंप मच गया। वर पक्ष को यह सुनकर झटका लगा। इसके बाद लड़की ने कहा कि उसे यह शादी नहीं करनी थी, लेकिन परिवार के दबाव में यह रिश्ता तय हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचित किया गया, और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को समझा और बड़े बुजुर्गों से सुलह की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। अंततः पुलिस बिना तहरीर के कोई कार्यवाही किए बिना वापस लौट गई।

जिसके बाद लड़की ने बताया कि ऐस उसने इसलिए किया क्योंकि शादी से पहले उसके पिता ने लड़के वालों को 9 लाख रुपए चढ़ावे में चढ़ाए थे और उन्हीं को वापस लेने के लिए उसने ये शादी के दौरान बरात बुलाने का नाटक किया, फिलहाल मामले में दोनों ओर से कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं दी गई ।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल