न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर बोले डायरेक्टर, मैंने तो ‘चीची भैया’ को अकेले ही देखा है…, यशवर्धन को रणबीर से मिली यह सलाह

कुछ समय पहले सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते में दरार को लेकर लगातार सामने आई खबरों ने उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Apr 2025 7:33:49

2 News : गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर बोले डायरेक्टर, मैंने तो ‘चीची भैया’ को अकेले ही देखा है…, यशवर्धन को रणबीर से मिली यह सलाह

कुछ समय पहले सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते में दरार को लेकर लगातार सामने आई खबरों ने उनके फैंस को हिलाकर रख दिया था। हालांकि कपल ने इन्हें खारिज कर दिया था। गोविंदा के वकील ने कहा था कि सुनीता ने 6 महीने पहले तलाक की अर्जी दी थी। अब उनके बीच सबकुछ ठीक है। हालांकि इस बयान के बाद से भी गोविंदा और सुनीता किसी सार्वजनिक स्थान पर साथ नजर नहीं आए। अब गोविंदा के करीबी और पारिवारिक दोस्त एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा ने इस मामले में रिएक्शन दी है। 'फिल्मीमंत्रा' को दिए इंटरव्यू में टीनू से पूछा गया कि सुनीता और गोविंदा का तलाक होने वाला है, ऐसा कहा जा रहा है।

तो ये होने वाला है या हो गया है क्योंकि वो साथ रहते नहीं हैं। खुद सुनीता ने भी यह बात कही है कि वह बच्चों के साथ रहती हैं। इस पर टीनू ने कहा कि मैं जब भी मिलने गया हूं बंगले पे, मैंने तो ‘चीची भैया’ को अकेले ही देखा है। मैं मेरी दादी मां के भजन को लॉन्च करने के लिए ‘चीची भैया’ को लेकर गया था गांव..दौसा, राजस्थान। तो वो आए थे। लेकिन मैं जब भी मिलने जाता हूं, बात होती है या हमारा डिस्कशन होता है, तो वो मुझे घर पर अकेले ही मिले हैं। हम लोग परिवार जैसे हैं। वो मुझे बहुत पसंद करते हैं और हमारा रेपो अलग है। मैं दो साल पहले भी घर गया था, तो भी वो अकेले ही थे।

हो सकता है वो रात को घर जाते होंगे, मुझे नहीं पता। लेकिन मैं जब भी गया तो चीची भैया को घर पर ही मिला, पर वो अकेले ही होते थे। लेकिन सुनीता जी को नहीं मिला। वह बच्चों के साथ अलग घर में रहती हैं। बता दें कि सुनीता भी खुद एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा कर चुकी है कि वह लंबे समय से गोविंदा से अलग घर में रहती हैं। हाल ही सुनीता अपने बेटे यशवर्धन के साथ एक इवेंट में पहुंची थीं और जब उनसे गोविंदा के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने सही तरीके से जवाब नहीं दिया।

tinu verma,director tinu verma,govinda,sunita ahuja,govinda sunita,tinu govinda,chichi bhaiyaa,yashvardhan,actor yashvardhan,ranbir kapoor

बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा भी अपने पिता के नक्शे कदम पर हैं। वे जल्द ही हीरो के रूप में जादू चलाने को तैयार हैं। फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर बतौर लीड एक्टर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यशवर्धन ने सोशल मीडिया पर अपनी झलकियों से सबको रोमांचित कर दिया है। यशवर्धन को आखिरकार 9 साल के ऑडिशन के बाद लीड एक्टर के रूप में पहली फिल्म मिल गई है।

वे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म मेकर साई राजेश की फिल्म में दिखेंगे, जो शायद इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। इस बीच यशवर्धन ने बताया कि कैसे रणबीर कपूर की एक सलाह ने उनकी जिंदगी बदल दी। यशवर्धन ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि वो रणबीर थे जिन्होंने मेरी जिंदगी को एक नई दिशा दी। उन्होंने ही मुझे फिल्ममेकिंग सीखने के लिए मनाया था। उन्होंने मुझे प्रेरणा देते हुए इस बात के महत्व को समझाया था कि बॉलीवुड के दायरे से हटकर अपनी पसंद, नापसंद, पहचान और अपनी आवाज ढूंढ़नी चाहिए।

वो एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ ही एक कहानीकार होनी की भी सारी खूबियां रखते हैं। मैं एक साल के लिए लंदन के एक्टिंग स्कूल गया था। वहां मैंने एक्टिंग के जरिए पर्दे पर हर तरह के इमोशन उतारने का हुनर सीखा। साथ ही मुंबई में एक एक्टिंग वर्कशॉप में भी शामिल हुआ। ये कभी न खत्म होने वाला प्रोसेस है। यशवर्धन ने कहा कि मेरे पिता ने कभी भी फिल्मों में गाली नहीं दी और न ही कभी गलत भाषा का इस्तेमाल किया। वो चाहते हैं कि मैं भी कभी फिल्मों में गाली न दूं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी