न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘कांतारा चैप्टर 1’ में देरी को लेकर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, जानें-कब रिलीज होने जा रहा है ‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर

साउथ इंडियन एक्टर ऋषभ शेट्टी फैंस के दिलों में खास जगह रखते हैं। वे उनकी फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बीच उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Apr 2025 8:21:43

2 News : ‘कांतारा चैप्टर 1’ में देरी को लेकर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, जानें-कब रिलीज होने जा रहा है ‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर

साउथ इंडियन एक्टर ऋषभ शेट्टी फैंस के दिलों में खास जगह रखते हैं। वे उनकी फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बीच उनकी फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को लेकर ये खबरें चल रही हैं कि उसमें देरी हो सकती है। इससे फैंस में खलबली मच गई। हालांकि अब फिल्म के मेकर्स ने फिल्म में देरी होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि आगे की प्लानिंग क्या है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया जिसके बाद उनके चाहने वालों ने चैन की सांस ली। इसकी शुरुआत में एक फैन का सवाल है जो फिल्म की डिले को लेकर पूछ रहा है। जवाब में लिखा, “नो डिले।”

इसी तरह होम्बले फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान के साथ हवा को साफ किया, जिसमें लिखा था, “???????? संदेह। ???????? देरी। महान गाथा, #KantaraChapter1 2 अक्टूबर, 2025 को खुलेगी।” बता दें 'कांतारा चैप्टर 1' साल 2022 में आई 'कांतारा' का सीक्वल है। इसमें ऋषभ लीड रोल में थे। साथ ही फिल्म का डायरेक्शन भी उन्हीं ने किया था। ऋषभ ने 'कांतारा' के लिए बेस्ट एक्टर का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। यह फिल्म उस साल पैन-इंडिया हिट बन गई। 'कांतारा चैप्टर 1' की जो पोस्ट सामने आई, उसमें शिवा का लुक पहले पार्ट से बहुत अलग दिखा। लंबे बाल और खूंखार लुक।

साथ ही वे हाथ में त्रिशूल लिए नजर आए थे। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आईं कि ऋषभ ने फिल्म का एक फाइट सीन 500 स्किल्ड फाइटर्स के साथ शूट किया था, जिसमें करीब 3000 लोग शामिल हुए। बताया जा रहा है कि ये सीक्वेंस फिल्म की हाईलाइट होगी। इससे पहले इंस्टाग्राम पर ऋषभ ने फिल्म के लिए अपनी कड़ी ट्रेनिंग की एक झलक शेयर की थी। उन्हें कलारीपयट्टू सेशन के दौरान पूरी तरह से फोकस्ड देखा जा सकता है और उनके चेहरे पर डेडिकेशन सब कुछ कह रहा था। ऋषभ की दूसरी फिल्मों की बात करें तो वे प्रशांत वर्मा की 'जय हनुमान' में भी नजर आएंगे, जो 'हनुमान' का सीक्वल है।

‘केसरी चैप्टर 2’ में है अक्षय, माधवन और अनन्या की अहम भूमिका

एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों ‘केसरी चैप्टर 2’ को लेकर खूब लाइमलाइट में हैं। फिल्म में अक्षय के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे का पहला लुक सामने आ चुका है। हाल ही में फिल्म का टीजर आया था, वहीं अब ट्रेलर को लेकर भी डिटेल सामने आ गई है। अक्षय ने आज बुधवार (2 अप्रैल) को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में चारों सितारों के लुक का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “1650 गोलियां, 10 मिनट और सबके खिलाफ एक आदमी की मजबूत दहाड़। उस जर्नी के साक्षी बनें, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। ‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर कल यानी 3 अप्रैल 2025 को रिलीज हो रहा है।”

फिल्म में 13 अप्रैल 1919 में हुए ‘जलियांवाला बाग हत्याकांड’ की झकझोर देने वाली कहानी दिखाई जाएगी। अक्षय ने ‘केसरी’ में वीर सैनिक का किरदार अदा किया था। अब वे सी. शंकरन नायर की भूमिका में दिखेंगे। नायर ने उस समय ब्रिटिशराज के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी और सच उजागर करने की कोशिश की थी।

माधवन ब्रिटिश सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले एक वकील ‘नेविल मैकिन्ले’ की भूमिका में दिखेंगे। अनन्या युवा वकील ‘दिलरीत गिल’ का रोल करेंगी। फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अक्षय की पिछली फिल्म इसी साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई ‘स्काई फोर्स’ थी। इसे फैंस का अच्छा रिस्पोंस मिला और यह बढ़िया बिजनेस करने में सफल रही।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी