न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर: सेवर कस्बे के बाजार में 3 गैस सिलेंडर फटे, एक दर्जन दुकानें जलकर खाक

भरतपुर जिले के सेवर कस्बे में मंगलवार रात भीषण आग लगने से एक दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं। आग बुझाने के लिए चार दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। गैस सिलेंडर फटने से आग और भड़क गई, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 02 Apr 2025 10:29:47

भरतपुर: सेवर कस्बे के बाजार में 3 गैस सिलेंडर फटे, एक दर्जन दुकानें जलकर खाक

भरतपुर के सेवर कस्बे में मंगलवार रात भीषण आग लगने से करीब एक दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं। लकड़ी की बनी इन दुकानों में चाय, अंडा, चाउमीन और फास्ट फूड जैसी खाद्य सामग्रियों की बिक्री होती थी। आग इतनी तेजी से फैली कि इसे बुझाने के लिए भरतपुर, नदबई और उच्चैन से चार दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं।

स्थानीय निवासी नारायणलाल के अनुसार, आग रात करीब 10:30 बजे अचानक भड़क उठी। दुकानों में रखे गैस सिलेंडरों के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे तीन सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। इस धमाके से आसपास के घरों में दहशत फैल गई, और लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। इस घटना में छोटे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ, जिससे कई दुकानदारों की आजीविका पर संकट आ गया।

दमकल कर्मियों की दो घंटे की कड़ी मशक्कत

सूचना मिलते ही दमकल विभाग सक्रिय हो गया। फायरमैन नीरज कुंतल ने बताया कि चार दमकल गाड़ियों की सहायता से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक दुकानों में रखा सारा सामान जल चुका था। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन प्रशासन द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर पीड़ित दुकानदारों की सहायता पर विचार कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती

₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे

‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी

तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये

'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें

सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका