न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डूंगरपुर में अनोखी होली की परंपरा, लोगों ने एक-दूसरे पर बरसाए पत्थर, 42 घायल

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के भीलूड़ा गांव में धुलंडी पर पत्थरों से होली खेलने की अनूठी परंपरा निभाई गई। इस दौरान दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें 42 लोग घायल हो गए। जानिए इस रोचक परंपरा के पीछे की मान्यता।

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Mar 2025 9:37:59

डूंगरपुर में अनोखी होली की परंपरा, लोगों ने एक-दूसरे पर बरसाए पत्थर, 42 घायल

राजस्थान के आदिवासी बहुल डूंगरपुर जिले में धुलंडी के दिन एक अनूठी और दिलचस्प परंपरा निभाई गई। जिले के भीलूड़ा गांव में पारंपरिक रंग-गुलाल की जगह पत्थरों से होली खेली गई। इस दौरान दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें 42 लोग घायल हो गए। घायलों को भीलूड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। भीलूड़ा गांव में धुलंडी पर पत्थरमार होली खेलने की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस अनोखे आयोजन में आसपास के गांवों के लोग भी हिस्सा लेते हैं। परंपरा के अनुसार, ग्रामीण पहले रघुनाथजी मंदिर में दर्शन करते हैं और फिर मैदान में एकत्र होकर दो गुटों में बंट जाते हैं। ढोल-कुंडी की थाप पर गैर नृत्य के बाद पत्थरबाजी शुरू होती है। इस आयोजन के दौरान लोग खुद को बचाने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन कई लोगों को गंभीर चोटें भी लगती हैं। स्थानीय निवासी संदीप ने बताया कि यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है और ग्रामीण इसे धुलंडी के विशेष आयोजन के रूप में मनाते हैं।

चिकित्साकर्मी कमलेश व्यास के अनुसार, इस साल पत्थरमार होली के आयोजन में कुल 42 लोग घायल हुए। किसी के सिर, हाथ या पैर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वे लहूलुहान हो गए। सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए भीलूड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज किया। गांववालों का मानना है कि इस परंपरा के दौरान जब पत्थरों की चोट से खून बहकर जमीन पर गिरता है, तो पूरे साल गांव में किसी भी तरह की अनहोनी नहीं होती और समृद्धि बनी रहती है। इसी मान्यता के चलते लोग हर साल इस परंपरा को निभाने के लिए पूरे जोश और उत्साह के साथ इसमें भाग लेते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी