न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुक्रवार को फिर बदला मौसम का मिजाज, बीकानेर शेखावाटी में हुई ओलावृष्टि, बर्फ से ढका इलाका, फसलें बर्बाद

शुक्रवार को श्रीगंगानगर और जैसलमेर सहित कई जिलों में तेज बारिश भी दर्ज की गई। चूरू के रतनगढ़ तहसील के कांगड़ गांव में दोपहर बाद अचानक ओले गिरने लगे, जिससे खेतों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। इसके अलावा बीकानेर में सुबह से रुक-रुक कर बारिश जारी रही।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 12:48:45

शुक्रवार को फिर बदला मौसम का मिजाज, बीकानेर शेखावाटी में हुई ओलावृष्टि, बर्फ से ढका इलाका, फसलें बर्बाद

शुक्रवार को दोपहर के बाद राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली। बीकानेर जिले के लूणकरणसर तहसील सहित चूरू, नागौर, झुंझुनू और शेखावाटी के कई इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। शुक्रवार को हुई इस अचानक आपदा से गेहूं, चना, सरसों और जीरा की फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ली है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर और जैसलमेर सहित कई जिलों में तेज बारिश भी दर्ज की गई। चूरू के रतनगढ़ तहसील के कांगड़ गांव में दोपहर बाद अचानक ओले गिरने लगे, जिससे खेतों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। इसके अलावा बीकानेर में सुबह से रुक-रुक कर बारिश जारी रही।

खेतों में खड़ी फसल गिरी

बीकानेर में लूणकरणसर इलाके के भाडैरा चक 1 बीएचएम गांव में भी ओलावृष्टि हुई, जिससे सरसों और गेहूं की फसलें बर्बाद हो गईं। चक 5 एडी, शेखसर, नथवाना, चक 266, 272, 264 आरडी, उदाणा, खोडाला, ढाणीपाण्डूसर, कपूरीसर और कांकड़वाला गांवों में हुई भारी ओलावृष्टि से खेतों में सफेद चादर बिछ गई। किसानों का कहना है कि फसल लगभग कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में ओलों की मार ने पूरी मेहनत बर्बाद कर दी। सरसों और गेहूं की फसलें गिर गईं, जिससे किसानों को इस बार भारी नुकसान होने की आशंका है। शेखसर और नथवाना गांवों के किसानों ने बताया कि कटाई के समय पर ऐसी तबाही पिछले कई सालों में नहीं देखी गई। अब कर्ज चुकाना मुश्किल हो जाएगा और आगामी खरीफ सीजन के लिए भी संसाधन जुटाना मुश्किल होगा। स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा है कि प्रशासन से मांग कर जल्द और दृष्टि से नुकसान का सर्वे करवाया जाएगा।

चूरू में भी बर्बादी का मंजर

चूरू जिले के राजगढ़, सादुलपुर, धोलिया, चिमनपुरा, बेरासर और नवा गांवों में तारामीरा, चना और सरसों की फसलें ओलावृष्टि से नष्ट हो गईं। किसानों के अनुसार, अगर बारिश सामान्य रहती तो फसलों के लिए फायदेमंद होती, लेकिन तेज ओलावृष्टि और बूंदाबांदी ने फसलों को गंभीर नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार, नींबू के आकार के ओले गिरे, जिससे खड़ी फसलें नष्ट हो गईं और कुछ स्थानों पर पेड़ भी धराशायी हो गए। ग्रामीणों ने कस्सी और फावड़े की मदद से ओलों को खेतों से हटाने की कोशिश की।

चूरू जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किसानों से अपील की है कि ओलावृष्टि और बारिश से हुए नुकसान की सूचना तुरंत पटवारी, आईएलआर, तहसीलदार या तहसील कार्यालय में दें, ताकि फसल क्षति का सही आकलन किया जा सके और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत दी जा सके। रबी 2025 की गिरदावरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप के माध्यम से 1 जनवरी 2025 से जारी है और इसमें किसान, पटवारी और सर्वेयर मिलकर नुकसान का आकलन कर सकते हैं।

शेखावाटी में हुआ भारी नुकसान

झुंझुनू जिले के पिलानी विधानसभा क्षेत्र, लीकवा, छापड़ा, सरदारपुरा, दुधवा, दूदी और पिपली के कई गांवों में ओलों की मार से सरसों, गेहूं और ईसबगोल की फसलें तबाह हो गईं। कांग्रेस नेता सारिका पिलानिया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से अपील की है कि किसानों को हुए नुकसान का संज्ञान लेते हुए तत्काल मुआवजा दिया जाए। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि राजस्थान के चूरू, लूणकरणसर में अत्यधिक ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह करती हूं कि किसानों पर आई इस आपदा को देखते हुए व्यक्तिगत संज्ञान में लेकर सार्थक कदम उठाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी