न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुजफ्फरनगर: स्कूली बच्चे की पिटाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यह कैसी शिक्षा दी जा रही

सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरनगर में एक शिक्षक द्वारा छात्रों से सहपाठी को थप्पड़ लगवाने वाले मामले पर कहा कि अगर आरोप सही है तो इससे राज्य की अंतरात्मा को झटका लगना चाहिए। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने आज आदेश दिया कि मामले की जांच की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को नियुक्त किया जाए। अदालत ने इसे गंभीर और चिंताजनक बताते हुए कहा कि यह जीवन के अधिकार का मामला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Sep 2023 2:43:42

मुजफ्फरनगर: स्कूली बच्चे की पिटाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यह कैसी शिक्षा दी जा रही

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरनगर में एक शिक्षक द्वारा छात्रों से सहपाठी को थप्पड़ लगवाने वाले मामले पर कहा कि अगर आरोप सही है तो इससे राज्य की अंतरात्मा को झटका लगना चाहिए। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने आज आदेश दिया कि मामले की जांच की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को नियुक्त किया जाए। अदालत ने इसे गंभीर और चिंताजनक बताते हुए कहा कि यह जीवन के अधिकार का मामला है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी बच्चे को उसके धर्म के कारण पीटने का आदेश दिया गया? कैसी शिक्षा दी जा रही है? जिस तरह से एफआईआर दर्ज की गई, उस पर हमें गंभीर आपत्ति है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पिता ने बयान में आरोप लगाया था कि धर्म के कारण उसको पीटा गया है, लेकिन एफआईआर में इसका जिक्र नहीं है। अगला सवाल यह है कि वीडियो ट्रांसक्रिप्ट कहां है?

क्या था मामला?

इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसके बाद बड़े पैमाने पर लोगों में गुस्सा देखा गया था। इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता था एक छात्र को उसके सहपाठियों ने बारी-बारी से थप्पड़ मारे। वीडियो में शिक्षक को छात्रों से उसे जोर से मारने के लिए कहते हुए भी सुना गया था और एक खास समुदाय को लेकर नफरत की भावना के आरोप भी महिला टीचर पर लगे थे।

कोर्ट ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा यह मामला गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बारे में है, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में संवेदनशील शिक्षा भी शामिल है। जिस तरह से यह हुआ है, उससे राज्य की अंतरात्मा को झकझोर देना चाहिए। जस्टिस केएम नटराज ने कहा कि सांप्रदायिक पहलू को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। वहाँ कुछ तो है, यह बहुत गंभीर है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की निगरानी में मामले की जांच कराएं। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि इस मामले में चार्जशीट कब दाखिल होगी? गवाहों और बच्चे को क्या सुरक्षा दी जाएगी?

सुप्रीम कोर्ट कहा कि यह आपराधिक कानून को लागू करने में विफलता का मामला है। साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के मौलिक अधिकारों और आरटीई एक्ट का उल्लंघन भी है। इसके साथ ही यह किसी बच्चे को शारीरिक दंड देने पर लगे प्रतिबंध का भी उल्लंघन है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को 30 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को इस मामले में शामिल छात्रों की काउंसलिंग पर रिपोर्ट दाखिल करने और पीड़ित बच्चे की शिक्षा की जिम्मेदारी लेने का निर्देश दिया।

FIR पर गम्भीर आपत्ति दर्ज की

सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर पर भी गंभीर आपत्ति दर्ज की, जिसमें बच्चे के पिता द्वारा लगाए गए आरोप शामिल नहीं हैं। अदालत ने कहा, “पिता ने बयान दिया था कि उसके बेटे को उसके धर्म के कारण पीटा गया था, लेकिन एफआईआर में इसका उल्लेख नहीं किया गया था।” अदालत ने कहा यह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मामला है जिसमें संवेदनशील शिक्षा भी शामिल है। उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया कि मामले का सांप्रदायिक पहलू बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।

6 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी कर जिला पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी थी। इसमें पूछा गया कि आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई और बच्चे के परिवार की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए। आरोपी 60 वर्षीय शिक्षिका मुजफ्फरनगर के नेहा पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल भी हैं, उनका नाम तृप्ता त्यागी ने पहले कहा कि वह अपने किए से शर्मिंदा नहीं हैं, लेकिन बाद में उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि उनके मन में कोई सांप्रदायिक भावना नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी