न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अन्य वैरिएंट के मुकाबले तेजी से स्प्रेड होता है ओमिक्रॉन, प्लास्टिक पर 8 दिन से ज्यादा रह सकता है जिंदा

स्टडी के अनुसार, ओमिक्रॉन वैरिएंट त्वचा पर 21 घंटे से अधिक और प्लास्टिक की सतहों पर 8 दिनों से ज्यादा समय तक जिंदा रह सकता है, जो कोरोना के अन्य वैरिएंट के मुकाबले तेजी से स्प्रेड होने में मदद कर सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Jan 2022 9:55:08

अन्य वैरिएंट के मुकाबले तेजी से स्प्रेड होता है ओमिक्रॉन, प्लास्टिक पर 8 दिन से ज्यादा रह सकता है जिंदा

कोरोना वायरस के पहले के वैरिएंट की तुलना में ओमिक्रॉन ज्यादा तेजी से फैलता है। पूरी दुनिया में ओमिक्रॉन की वजह से एक बार फिर कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा हैं। भारत कोरोना की तीसरी लहर का सामना कर रहा है। भारत में रोजाना 2.5 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे हैं। इस बीच एक स्टडी में सामने आया है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) प्लास्टिक और त्वचा पर अधिक समय तक जिंदा रहता है।

स्टडी के अनुसार, ओमिक्रॉन वैरिएंट त्वचा पर 21 घंटे से अधिक और प्लास्टिक की सतहों पर 8 दिनों से ज्यादा समय तक जिंदा रह सकता है, जो कोरोना के अन्य वैरिएंट के मुकाबले तेजी से स्प्रेड होने में मदद कर सकता है।

प्रीप्रिंट रिपोजिटरी BioRxiv पर हाल ही में पोस्ट किए गए पीयर-रिव्यू अध्ययन में पाया गया कि प्लास्टिक की सतहों पर ऑरिजिनल स्ट्रैन के जिंदा रहने का समय 56, अल्फा का 191, बीटा का 156, गामा का 59 और डेल्टा वैरिएंट का 114 घंटा था। इसकी तुलना में ओमिक्रॉन वैरिएंट के जिंदा रहने के समय सबसे अधिक 193 घंटे पाया गया।

coronavirus,omicron,omicron variant,coronavirus omicron variant,plastic,skin,study

वहीं, त्वचा के सतहों पर औसत वायरस के जिंदा रहने का समय मूल संस्करण के लिए 8 घंटा, अल्फा के लिए 19.6 घंटा, बीटा के लिए 19.1 घंटा, गामा के लिए 11 घंटा, डेल्टा के लिए 16.8 और ओमिक्रॉन के लिए 21.1 घंटा था।

अध्ययन के लेखकों ने कहा कि इन VOCs की उच्च पर्यावरणीय स्थिरता कॉन्टैक्ट ट्रांसमिशन के जोखिम को बढ़ा सकती है और उनके प्रसार में योगदान दे सकती है।

उन्होंने कहा कि अध्ययन से पता चला है कि ओमिक्रॉन में VOCs के बीच उच्चतम पर्यावरणीय स्थिरता है, जो उन कारकों में से एक हो सकता है जिसने डेल्टा वैरिएंट को बदलने और तेजी से फैलने की अनुमति दी है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि अल्फा (alfa), बीटा (beta), गामा (gama), डेल्टा (delta) और ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) 35% इथोनॉल के संपर्क में आने के बाद ज्यादा से ज्यादा 15 सेकंड तक ही जिंदा रह पाते हैं शोधकर्ताओं ने कहा कि दुनिया भर में संक्रमित मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए ओमिक्रॉन वैरिएंट चिंता का विषय है।

एक दिन में मिले 35.13 लाख नए संक्रमित

दुनिया में बीते दिन 35.13 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 23.71 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 10,313 लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमितों के मामले में अमेरिका 5.01 लाख केस के साथ पहले नंबर है। वहीं, फ्रांस 5.01 लाख मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर है। 2.84 लाख नए केस के साथ भारत तीसरे नंबर पर है। संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा 3,003 मौत अमेरिका में हुई है। भारत में 574 और फ्रांस में 467 लोगों की मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती