न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ramayan Yatra Express: ड्रेस को लेकर उठा विवाद तो रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, भगवा की जगह अब कर्मचारी पहनेंगे प्रोफेशनल कपड़े

ट्रेन में रेलवे कर्मचारियों के भगवा यूनिफॉर्म को लेकर उज्जैन में संतों ने जमकर विरोध किया था। संतों ने रेलवे को चेतावनी दी थी कि अपने फैसले को तुरंत बदल लें। इस मुद्दे को लेकर अखाड़ा परिषद के पूर्व महामंत्री परमहंस अवधेश पुरी ने रेलवे मंत्री को एक पत्र भी लिखा था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 8:45:29

Ramayan Yatra Express: ड्रेस को लेकर उठा विवाद तो रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, भगवा की जगह अब कर्मचारी पहनेंगे प्रोफेशनल कपड़े

रामायण सर्किट एक्सप्रेस (Ramayan Yatra Express) में वेटर्स के पहनावें को लेकर उठे विवाद के बाद भारतीय रेलवे ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, इस रामायण यात्रा ट्रेन में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भगवा पहनावा निश्चित किया गया था। रेलवे के इस फैसले का अलग-अलग राज्यों के साधु-संतों ने कड़ा विरोध किया था और कर्चारियों के पहनावे को बदलने के लिए कहा था। विवाद को देखते हुए रेलवे ने अब ड्रेस के तौर पर भगवा कपड़े को हटाकर कर्मचारियों के लिए प्रोफेशनल यूनिफॉर्म को लागू कर दिया है। रेलवे ने कर्मचारियों की पोशाक को बदलते हुए कहा कि अगर किसी को असुविधा हुई है तो उसके लिए खेद है।

बता दें कि ट्रेन में रेलवे कर्मचारियों के भगवा यूनिफॉर्म को लेकर उज्जैन में संतों ने जमकर विरोध किया था। संतों ने रेलवे को चेतावनी दी थी कि अपने फैसले को तुरंत बदल लें। इस मुद्दे को लेकर अखाड़ा परिषद के पूर्व महामंत्री परमहंस अवधेश पुरी ने रेलवे मंत्री को एक पत्र भी लिखा था। इसमें कहा गया था कि अगर कर्मचारियों के पहनावे पर बदलाव नहीं किया गया तो पूरे देश में 12 दिसंबर को व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन होगा।

irctc ramayan yatra train,ramayan yatra express,indian railway,irctc,ramayana circuit express

वर्कर्स के लिए यह था पहनावा

रेलवे ने रामायण सर्किट स्पेशल ट्रेन में काम करने वाले कर्मचारियों का पहनावा साधु संतों की तरह तय किया था। इसमें सभी कर्मचारियों को भगवा धोती, कुर्ता, पगड़ी और रुद्राक्ष की माला पहनाई गई थी। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखा गया कि साधु संतो की ड्रेस में वेटर्स लोगों को ट्रेन में खाना आदि परोस रहे हैं। इतना ही नहीं भगवा पहनावे में वहीं वेटर्स लोगों का जूठन भी उठा रहे थे।

भगवान राम के 15 स्थानों से गुजरेगी ट्रेन

आपको बता दे, दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से चलने वाली इस ट्रेन का पहला पड़ाव प्रभु श्री राम का जन्म स्थान अयोध्या है।इसके बाद ट्रेन सीतामढ़ी जाएगी, जहां जानकी जन्म स्थान और नेपाल के जनकपुर स्थित राम जानकी मंदिर के दर्शन होंगे। ट्रेन का अगला पड़ाव काशी होगा, जहां से पर्यटक बसों के जरिए काशी के प्रसिद्ध मंदिरों सहित सीता समाहित स्थल, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट की यात्रा करेंगे।

चित्रकूट से यह ट्रेन नासिक पहुंचती है, जहां पंचवटी और त्रयंबकेश्वर मंदिर का भ्रमण कराया जाता। नासिक से किष्किंधा नगरी हंपी, जहां अंजनी पर्वत स्थित श्री हनुमान जन्मस्थल और का दर्शन कराया जाता है। इस ट्रेन का अंतिम पड़ाव रामेश्वरम है, जहां धनुषकोटी के दर्शन कराते हैं। रामेश्वरम से चलकर यह ट्रेन 17वें दिन वापस लौटती है। रेल और सड़क मार्ग की यात्रा को मिला दें तो यह यात्रा 7500 किलोमीटर की है।

बता दे, रामायण एक्सप्रेस ट्रेन की अगली ट्रिप 12 दिसंबर से शुरू होने वाली है। इसके लिए IRCTC की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी। एसी फर्स्ट क्लास में यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 1 लाख 02 हजार 95 और सेकेंड एसी में सफर के लिए प्रति व्यक्ति 82,950 रुपए किराया तय किया गया है। ट्रेन में यात्रा के लिए 18 साल से ज्यादा उम्र के हर यात्री को कोविड के दोनों टीके लगवाना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर