न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान SI भर्ती 2021 में गड़बड़ी: हाईकोर्ट की कड़ी फटकार, दो महिला ट्रेनी समेत 5 सब-इंस्पेक्टर बर्खास्त

राजस्थान में एसआई भर्ती 2021 में पेपर लीक और गड़बड़ी के मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में जारी है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान आरपीएससी (RPSC) और एसओजी (SOG) को जमकर फटकार लगाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Feb 2025 9:07:18

राजस्थान SI भर्ती 2021 में गड़बड़ी: हाईकोर्ट की कड़ी फटकार, दो महिला ट्रेनी समेत 5 सब-इंस्पेक्टर बर्खास्त

राजस्थान में एसआई भर्ती 2021 में पेपर लीक और गड़बड़ी के मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में जारी है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान आरपीएससी (RPSC) और एसओजी (SOG) को जमकर फटकार लगाई। भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के चलते लंबे समय से इस परीक्षा को रद्द करने की मांग उठ रही थी। अब तक करीब 90 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें 50 ट्रेनी एसआई भी शामिल हैं। मंगलवार (25 फरवरी) को इस मामले में एक और बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें कोटा और बीकानेर से दो महिला ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर समेत 5 एसआई पर गाज गिरी है।

डमी कैंडिडेट बैठाकर दिलवाई थी परीक्षा

सूत्रों के मुताबिक, बीकानेर में तैनात सब-इंस्पेक्टर श्रवण कुमार गोदारा और मंजू बिश्नोई को आईजी के आदेश के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों 2021 बैच के अधिकारी थे और उन्होंने लिखित परीक्षा के दौरान अपनी जगह डमी कैंडिडेट बैठाया था।

फिलहाल, दोनों आरोपी जयपुर की सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। श्रवण कुमार गोदारा की पोस्टिंग हनुमानगढ़ में थी, जबकि मंजू बिश्नोई बीकानेर में कार्यरत थीं।

कोटा में 3 सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

इस मामले में कोटा में तीन और सब-इंस्पेक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। इससे पहले भी इस जिले में चार एसआई को बर्खास्त किया गया था, जिससे अब तक कोटा में कुल सात सब-इंस्पेक्टरों पर कार्रवाई हो चुकी है।

बर्खास्त किए गए सब-इंस्पेक्टर

बर्खास्त किए गए अधिकारियों में चेतन सिंह मीणा, रेणु कुमारी और मालाराम बिश्नोई शामिल हैं। चेतन सिंह मीणा पेपर लीक और गड़बड़ी मामले में जेल में बंद हैं, जबकि रेणु कुमारी और मालाराम बिश्नोई ने फर्जी तरीके से परीक्षा पास कर नौकरी हासिल की थी। ये दोनों फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं।

एसआई पेपर लीक केस में 90 गिरफ्तारियां

एसआई भर्ती घोटाले की जांच कर रही एसओजी (SOG) अब तक करीब 90 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें 50 ट्रेनी एसआई भी शामिल हैं। हालांकि, कई आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं।

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

इस मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ट्रेनी एसआई की फील्ड ट्रेनिंग पर रोक लगा दी है। आदेश के अनुसार, सभी ट्रेनी एसआई को उनके जिलों से बुलाकर पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, ट्रेनिंग पूरी कर चुके सब-इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग पर भी रोक लगा दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी