न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर AIIMS में आत्मघाती RDX बम ब्लास्ट की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई

जोधपुर एम्स के निदेशक को ई-मेल के जरिए परिसर में आत्मघाती आरडीएक्स बम ब्लास्ट की धमकी मिली है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 13 Feb 2025 11:17:21

जोधपुर AIIMS में आत्मघाती RDX बम ब्लास्ट की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई

जोधपुर एम्स के निदेशक को ई-मेल के जरिए परिसर में आत्मघाती आरडीएक्स बम ब्लास्ट की धमकी मिली है। इस सूचना के बाद एम्स प्रशासन ने तुरंत बासनी थाना पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अब मुख्य भवन में प्रवेश के लिए दोहरी जांच प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

डीसीपी (पश्चिम) राजर्षी राज वर्मा ने बताया कि यह धमकी भरा ई-मेल मंगलवार रात को मिला था, जिसमें प्रेषक के रूप में दक्षिण भारत की अन्ना यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर का नाम दर्ज था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को पुलिस ने एम्स की सुरक्षा बढ़ा दी और बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉड की सहायता से पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। हालांकि, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा जांच लगातार जारी रहेगी।

इसके अलावा, एम्स के बाहर और अंदर मौजूद सभी वाहनों की भी बारीकी से जांच की गई है। फिलहाल, एम्स प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

ई-मेल भेजने वाला सच में प्रोफेसर या कोई और?

जोधपुर एम्स को धमकी भरा ई-मेल अन्ना यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर के नाम से भेजा गया है, लेकिन पुलिस को शक है कि यह किसी फर्जी व्यक्ति की हरकत हो सकती है। पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है। ई-मेल में अन्ना यूनिवर्सिटी में चल रहे एक विवाद का जिक्र करते हुए एम्स जोधपुर में आत्मघाती आरडीएक्स ब्लास्ट की धमकी दी गई है।

क्या है अन्ना यूनिवर्सिटी का मामला, जिस पर मचा बवाल?

23 दिसंबर को अन्ना यूनिवर्सिटी परिसर में एक 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आया था। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पहले उसके पुरुष मित्र पर हमला किया और फिर उसका यौन शोषण किया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

इस बीच, इस केस से जुड़ी एफआईआर लीक हो गई, जिस पर हाईकोर्ट ने सरकार और पुलिस पर सख्त टिप्पणियां की थीं। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की टिप्पणियों पर रोक लगा दी। इस पूरे घटनाक्रम ने तमिलनाडु में राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है और लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी