न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नीतू कपूर ने इस खास मौके पर ऋषि कपूर को ऐसे किया याद, सुष्मिता ने फवाद को लेकर दी यह रिएक्शन

एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों भले ही बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन वह अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Apr 2025 8:17:57

2 News : नीतू कपूर ने इस खास मौके पर ऋषि कपूर को ऐसे किया याद, सुष्मिता ने फवाद को लेकर दी यह रिएक्शन

एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों भले ही बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन वह अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अपडेट देती रहती हैं। नीतू अक्सर अपने दिवंगत पति सुपरस्टार ऋषि कपूर की याद करती दिखती हैं। उन्होंने आज रविवार (13 अप्रैल) को फिर से ऋषि को याद किया। उन्होंने अपनी सगाई के 46 साल पूरे होने पर ऋषि के साथ एक फोटो पोस्ट की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। नीतू ने इंस्टा स्टोरी पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर की झलक दिखाई है।

इसमें वह ऋषि के साथ नजर आ रही हैं। ऋषि ब्लैक आउटफिट में हैं, जबकि नीतू व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कपल को मुस्कुराते हुआ देखा जा सकता है। नीतू ने कैप्शन में लिखा, “हमारी इसी दिन साल 1979 में सगाई हुई थी।” उन्होंने दो पिंक हार्ट इमोजी के साथ आगे लिखा कि टाइम कितनी जल्दी बीत गया। बता दें नीतू और ऋषि की पहली मुलाकात साल 1970 में फिल्म ‘जहरीला इंसान’ के सेट पर हुई थी। उन्होंने 22 जनवरी 1980 को शादी कर ली थी। उनके बेटी रिद्धिमा और बेटा रणबीर कपूर हैं।

बता दें 1970 और 80 के दशक में नीतू और ऋषि ने ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘खेल खेल में’, ‘रफूचक्कर’, ‘कभी कभी’, ‘बेशरम’ सहित कई फिल्मों में साथ काम किया। ऋषि का 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में निधन हो गया। वे ल्यूकेमिया से पीड़ित थे और उनका न्यूयॉर्क में लंबे समय तक इलाज चला था।

neetu kapoor,actress neetu kapoor,rishi kapoor,actor rishi kapoor,neetu rishi,neetu rishi photo,neetu rishi engagement,sushmita sen,actress sushmita sen,fawad khan,actor fawad khan,sushmita fawad

किसी पाकिस्तानी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के सवाल पर सुष्मिता ने दिया यह जवाब

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सुष्मिता इन दिनों फिल्मों में तो कम ही नजर आती हैं, लेकिन उन्होंने वेब सीरीज में दमदार एक्टिंग के माध्यम से ओटीटी पर धमाल मचा रखा है। हाल ही में जब से पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की ‘अबीर गुलाल’ फिल्म से बॉलीवुड में होने वाली वापसी की खबरें आई हैं, तब से ही सुष्मिता के किसी पाकिस्तानी फिल्म में काम करने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

अब सुष्मिता ने इस पर रिएक्शन दी है। जब मीडिया ने सुष्मिता से पूछा कि क्या वो किसी पाकिस्तानी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं या फवाद के साथ काम करने का इरादा रखती हैं, तो अभिनेत्री ने बड़े ही स्पष्ट अंदाज में जवाब दिया। सुष्मिता ने कहा कि फवाद एक टैलेंटेड एक्टर हैं। मैंने उनकी कई परफॉर्मेंस देखी हैं, खासकर 'कपूर एंड सन्स' और 'हमसफर' में। किसी भी फिल्म का हिस्सा बनने से पहले मैं कंटेंट देखती हूं। अभी तक मुझे पाकिस्तान से कोई ऑफिशियल ऑफर नहीं मिला है।

मुझे खुशी है कि दोनों देशों की फिल्म इंडस्ट्रीज एक-दूसरे के काम की सराहना करती है। पर अभी कोई ऐसा प्रोजेक्ट नहीं है जिसमें मैं काम कर रही हूं। अफवाहों से ज्यादा मैं अपने काम से जवाब देना पसंद करती हूं। सुष्मिता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम कई सेलेब्स के साथ जुड़ा है लेकिन वह अभी तक अनमैरिड हैं। उन्होंने दो बेटियां गोद ली हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी