न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होश उड़ा देने वाला खुलासा... इस कारण 30 लाख से अधिक बच्चों की हो चुकी मौत

बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक लेना जानलेवा हो सकता है। एएमआर से 30 लाख बच्चों की मौत, शोध में बढ़ती खपत पर जताई गई गहरी चिंता।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 14 Apr 2025 9:14:38

होश उड़ा देने वाला खुलासा... इस कारण 30 लाख से अधिक बच्चों की हो चुकी मौत

अगर आप भी बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाएं लेते हैं, तो अब सतर्क हो जाना चाहिए। एक ताजा शोध में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि दुनिया भर में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के कारण 30 लाख से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़े ऑस्ट्रिया के विएना में आयोजित ईएससीएमआईडी ग्लोबल 2025 सम्मेलन में पेश किए गए हैं। शोध में बताया गया है कि दक्षिण-पूर्व एशिया और अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में एंटीबायोटिक दवाओं की खपत बेहद तेजी से बढ़ रही है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। साल 2019 से 2021 के बीच दक्षिण-पूर्व एशिया में एंटीबायोटिक उपयोग 160% और अफ्रीका में 126% तक बढ़ गया है। इसके साथ ही, रिजर्व एंटीबायोटिक – जो आमतौर पर गंभीर संक्रमणों में अंतिम विकल्प के तौर पर दी जाती हैं – उनका उपयोग भी इन क्षेत्रों में क्रमशः 45% और 125% तक बढ़ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि लोग बिना डॉक्टर की सलाह के, अपनी मर्जी से एंटीबायोटिक्स ले रहे हैं, जिससे एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस यानी दवाओं के प्रति शरीर की प्रतिरोधक क्षमता खतरनाक रूप से बढ़ रही है। इससे इलाज की सामान्य पद्धतियां भी बेअसर हो सकती हैं और गंभीर संक्रमणों पर काबू पाना मुश्किल हो सकता है।

antibiotics overuse,antimicrobial resistance,amr deaths,3 million deaths antibiotics,antibiotic misuse,global health threat,antibiotic resistance crisis,dangers of self-medication,antibiotic awareness,escmid global 2025 report

क्या है एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR)? क्यों हो रही है यह खतरनाक समस्या?

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार बताते हैं कि जब किसी बीमारी के कारण बनने वाले बैक्टीरिया या वायरस बार-बार दी जा रही एंटीबायोटिक दवाओं के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता (रेजिस्टेंस) विकसित कर लेते हैं, तो उस बीमारी का इलाज करना बेहद कठिन हो जाता है। यही स्थिति एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) कहलाती है। चौंकाने वाली बात यह है कि इसी वजह से अब तक दुनिया भर में 30 लाख से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। समस्या यह भी है कि मेडिकल साइंस में इस प्रतिरोध को तोड़ने के लिए जो नई दवाएं विकसित की जा रही हैं, उनका विकास बहुत धीमी गति से हो रहा है। शोधकर्ताओं ने चेताया है कि अगर दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में एंटीबायोटिक्स के प्रयोग की यही स्थिति बनी रही, तो भविष्य में हालात और भी भयावह हो सकते हैं।

बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी

शोध में यह भी जोर दिया गया है कि रिजर्व एंटीबायोटिक दवाएं, जो कि गंभीर और आपातकालीन स्थितियों के लिए होती हैं, उन्हें पहली पंक्ति के उपचार में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। दुर्भाग्यवश, आज कई लोग बिना डॉक्टर की सलाह खुद ही एंटीबायोटिक दवाएं ले रहे हैं – यह आदत खतरनाक है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। एंटीबायोटिक दवाओं को लेने के कुछ नियम होते हैं – जैसे पूरा कोर्स करना, सही समय पर लेना और उचित मात्रा में लेना। यदि इन नियमों का पालन नहीं किया गया, तो शरीर के भीतर मौजूद बैक्टीरिया या वायरस उन दवाओं के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेते हैं। इसका सीधा असर यह होता है कि यदि भविष्य में वही रोग फिर से होता है, तो उसका इलाज मुश्किल हो जाता है और जान को खतरा बढ़ जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-NCR में तेज बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
दिल्ली-NCR में तेज बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
अयोध्या मछली भोज विवाद: लाइव डिबेट में राजू दास ने कांग्रेस प्रवक्ता को दी गालियां, वीडियो वायरल
अयोध्या मछली भोज विवाद: लाइव डिबेट में राजू दास ने कांग्रेस प्रवक्ता को दी गालियां, वीडियो वायरल
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
चीनी के बढ़ते दाम पर शिवराज सिंह चौहान से सवाल, मुस्कुराकर बोले- ‘सब इंतजाम हो रहे हैं...’
चीनी के बढ़ते दाम पर शिवराज सिंह चौहान से सवाल, मुस्कुराकर बोले- ‘सब इंतजाम हो रहे हैं...’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज