Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

असिस्टेंट लोको पायलट के 9970 पदों पर भर्ती करने जा रहा है रेलवे भर्ती बोर्ड, आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 11 मई

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 9970 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती देशभर के विभिन्न रेल मंडलों में की जा रही है। आवेदन 12 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 11 मई 2025 तक जारी रहेगा, जबकि आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 13 मई 2025 है। विस्तृत नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक RRB की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर उपलब्ध है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 13 Apr 2025 3:27:21

असिस्टेंट लोको पायलट के 9970 पदों पर भर्ती करने जा रहा है रेलवे भर्ती बोर्ड, आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 11 मई

रेलवे भर्ती बोर्ड ने देश के विभिन्न रेल मंडलों में असिस्टेंट लोको पायलट की 9970 पदों पर भर्ती निकाली है। देश के बेरोजगार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेकर सरकारी नौकरी की चाह को पूरा कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है। 9970 पदों पर एएलपी भर्ती का विस्तृत आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। रेलवे ने आवेदन करने का लिंक भी आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर एक्टिव कर दिया है। जिसमें उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 11 मई 2025 तक चालू रहेंगे। वहीं आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 13 मई 2025 है।

Railway ALP Vacancy 2025: पद की डिटेल्स

सहायक लोको पायलट (ALP) की यह भर्ती जोन वाइज निकाली गई है। किस जोन में कितनी रिक्तियां निकली हैं? पूरी डिटेल्स विस्तार से आप नीचे टेबल से देख सकते हैं।

आरआरबी जोन पद


अहमदाबाद 237

अजमेर 228

इलाहाबाद 423

बेंगलुरु 449

भोपाल 223

भुवनेश्वर 280

बिलासपुर 870

चंडीगढ़ 66

चेन्नई 148

गोरखपुर 43

गुवाहाटी 62

जम्मू 39

कोलकाता 254

मालदा 195

मुंबई 514

मुजफ्फरपुर 38

पटना 37

रांची 153

सिकंदराबाद 559

सिलीगुड़ी 67

तिरुवनंतपुरम 70
योग्यता

असिस्टेंट प्रोफेसर की इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास यानी मैट्रिक होनी चाहिए। साथ ही एनसीवीटी/एससीवीटी से आईटीआई सर्टिफिकेट संबंधित विषय में किया होना चाहिए। या 10वीं के साथ 3 साल की इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। अंतिम वर्ष के छात्र योग्य नहीं है। योग्यता संबंधित जानकारी अभ्यर्थी विस्तृत रूप से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।

आयु


आयु सीमा- न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष। आयुसीमा की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को एज लिमिट में छूट दी जाएगी। हालांकि इस बार अतिरिक्त 3 वर्ष की मिलने वाली छूट नहीं मिलेगी।

सैलरी-
लेवल-2 के मुताबिक 19900 रुपये प्रारंभिक वेतन मिलेगा। साथ ही अन्य भत्ते भी मिलेंगे। जिसे मिलाकर कुल वेतन इससे ज्यादा होगा।

चयन प्रक्रिया- सीबीटी-1 (स्क्रीनिंग टेस्ट), सीबीटी-2 (टेक्निकल, सामान्य), सीबीएटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट आदि चरणों के जरिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क-
अनारक्षित/ओबीसी अभ्यर्थियों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/महिला/एक्स सर्विसमैन/ईडब्ल्यूएस/ईबीसी अभ्यर्थियों को 250 रुपये आवेदन शुल्क चुकाना होगा।

रेलवे की इस भर्ती में RRB ALP CEN 01/2025 भर्ती में आवेदन समाप्त होने के बाद 14 मई से 23 मई 2025 तक फॉर्म सुधार विंडो खुलेगी। इस दौरान आप आवेदन में हुई गलतियों को सुधार सकेंगे। आवेदन के समय एक ही जोन से आवेदन करें। बाद में जोन बदलने की अनुमति नहीं होगी। इस भर्ती संबंधित अन्य किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट पर जाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology