न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात चुनाव के लिए सक्रिय हुई कांग्रेस, पर्यवेक्षकों की सूची जारी, राजस्थान कांग्रेस के 11 नेता शामिल

गुजरात में भाजपा का गढ़ भेदने के लिए कांग्रेस ने अपनी ताकत झोंकी है। पार्टी ने जिलाध्यक्षों को मजबूत करने के लिए 15 अप्रैल से जिलाध्यक्ष शक्तिकरण कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत 43 केंद्रीय पर्यवेक्षकों, 7 सहयोगी पर्यवेक्षकों और 183 प्रदेश ऑब्जर्वरों की नियुक्ति की गई है। राजस्थान कांग्रेस के 11 नेताओं को भी केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है, जिनमें हरीश चौधरी, नीरज डांगी, और अन्य शामिल हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 13 Apr 2025 3:27:25

गुजरात चुनाव के लिए सक्रिय हुई कांग्रेस, पर्यवेक्षकों की सूची जारी, राजस्थान कांग्रेस के 11 नेता शामिल

जयपुर। गुजरात में लंबे समय से सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस इस बार भाजपा का गढ़ भेदने के लिए जी जान से जुटी है। गुजरात में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद अब पार्टी का फोकस संगठन को मजबूत करना है। राष्ट्रीय अधिवेशन में जिलाध्यक्ष को संगठन की रीढ़ बताते हुए पार्टी ने अब गुजरात में जिलाध्यक्षों को मजबूत करने का फैसला लिया है। इसके लिए जिलाध्यक्ष शक्तिकरण कार्यक्रम 15 अप्रैल से शुरू किया जा रहा है। एआईसीसी ने इसके लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों और प्रदेश पर्यवेक्षकों की एक सूची जारी की है, जिसमें 43 केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ ही 7 सहयोगी पर्यवेक्षक और 183 प्रदेश ऑब्जर्वर बनाए गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है।

राजस्थान कांग्रेस के 11 नेताओं को भी बनाया केंद्रीय पर्यवेक्षक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने गुजरात में संगठन को मजबूत करने के लिए राजस्थान कांग्रेस के 11 नेताओं को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। इनमें पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, भजनलाल जाटव, हरीश मीणा, कुलदीप इंदौरा, विधायक अर्जुन बामनिया, विधायक अमीन कागजी, इंदिरा मीणा, पूर्व विधायक धीरज गुर्जर, बाबूलाल नागर और राजकुमार मीणा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

congress gujarat elections,congress observers list,rajasthan congress leaders,gujarat election 2025,congress organizational strengthening,gujarat election strategy,aicc observers,rajasthan congress leaders in gujarat,congress gujarat campaign,11 rajasthan leaders as observers,gujarat election preparation,congress district president empowerment

गौरतलब है कि, 2027 में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। राहुल गांधी ने खुद गुजरात विधानसभा चुनाव की कमान संभाली है और इसके लिए बाकायदा गुजरात के दौरे भी कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष की रायशुमारी और चयन को लेकर 15 अप्रैल को अरावली जिले के मोडासा में होने वाली केंद्रीय पर्यवेक्षकों की बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षको का काम योग्य नेताओं की रायशुमारी कर जिलाध्यक्ष के लिए पार्टी हाईकमान को भेजना है। इसके बाद ही जिलाध्यक्षों का चयन होगा। राहुल गांधी खुद भी कह चुके हैं कि प्रत्याशी चयन में इस बार जिलाध्यक्षों की अहम भूमिका रहेगी। संभावित प्रत्याशियों की रायशुमारी ग्रास रूट से आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?