Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फैंस को पसंद आई बेबी बंप के साथ गौहर की रैम्प वॉक, कपिल ने बैसाखी पर फैंस को दिया यह गिफ्ट

एक्ट्रेस गौहर खान ने हाल ही अपने सैकंड प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने पति जैद दरबार के साथ क्यूट सा वीडियो शेयर कर बेबी बंप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Apr 2025 7:29:10

2 News : फैंस को पसंद आई बेबी बंप के साथ गौहर की रैम्प वॉक, कपिल ने बैसाखी पर फैंस को दिया यह गिफ्ट

एक्ट्रेस गौहर खान ने हाल ही अपने सैकंड प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने पति जैद दरबार के साथ क्यूट सा वीडियो शेयर कर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के दोस्तों ने कपल को बधाई दी थी। अब गौहर एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। गौहर ने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैंप वॉक किया। इसके कई वीडियो गौहर ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं। वह आत्मविश्वास से लबरेज दिखीं। गौहर ने इस दौरान बड़े ही खूबसूरती से बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया।

सोशल मीडिया पर उनकी रैंप वॉक खूब वायरल हो रही है। ऑडियंस में बैठे लोगों ने खूब तालियां बजा गौहर की तारीफ करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। गौहर हरे रंग की डिजाइनर साड़ी पहनी थीं। उन्होंने इस लुक के साथ मिनिमल मैचिंग ज्वेलरी कैरी की। वह हाथों में गोल्डन कलर के बैंगल्स भी पहने नजर आईं। गौहर ने इस दौरान हाई हील्स में रैंप वॉक की। फैंस को गौहर का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, “प्रेग्नेंसी में अच्छा कॉन्फिडेंस।” दूसरे यूजर ने लिखा, “बधाई हो हमारी फेवरेट लोला।”

तीसरे ने लिखा, “अच्छा है आप काम कर रही हो।” चौथे ने लिखा, “वाह लोला जी आपने कमाल कर दिया।” इसी बीच कुछ लोग उन्हें हाई हील्स को लेकर ट्रॉल करते भी दिखे। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी में इतनी हील कौन पहनता है। बता दें गौहर का साल 2020 में जैद के साथ निकाह हुआ था। साल 2023 में कपल पहली बार बेटे के माता-पिता बने थे। उन्होंने बेटे का नाम जेहान रखा। उल्लेखनीय है कि गौहर ने साल 2013 में ‘बिग बॉस’ का 7वां सीजन जीता था।

कपिल शर्मा ने रिलीज किया ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का नया पोस्टर

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने आज रविवार (13 अप्रैल) को बैसाखी के मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का एक नया पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने फैंस को बैसाखी 2025 की शुभकामनाएं भी दी हैं। पोस्टर से साफ पता चल रहा है कि पिछली फिल्म की कहानी जहां से खत्म हुई थी आने वाली फिल्म में वहीं से आगे बढ़ेगी। यानी कपिल की शादी से जुड़ी कॉमेडी अब भी जारी रहेगी।

कपिल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि यह फिल्म दर्शकों को कॉमेडी, ड्रामा और इमोशनल ट्विस्ट से भरी एक मजेदार राइड पर ले जाएगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मुझे एक अच्छा साथी मिल गया है।” इससे पहले कपिल ने ईद और रामनवमी पर भी फिल्म के पोस्टर रिलीज किए थे। इस फिल्म में कपिल और मनजोत सिंह मुख्य रोल में नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। इसके साथ ही इसे अब्बास-मस्तान, रतन जैन और गणेश जैन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

फिल्म का निर्माण वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है। फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ चौंकाने वाले ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे। मेकर्स ने वादा किया है कि पिछली फिल्म की तरह इस बार भी दर्शकों को हंसी से भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है। यह फिल्म साल 2015 में आई ‘किस किस को प्यार करूं’ का सीक्वल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका