न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PNB घोटाले का आरोपी भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया। CBI की अपील पर कार्रवाई हुई, कोर्ट के पुराने वारंट का भी हवाला दिया गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Apr 2025 8:13:40

PNB घोटाले का आरोपी भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से जुड़े 13,500 करोड़ रुपये के लोन घोटाले में आरोपी और लंबे समय से फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अपील पर 11 अप्रैल 2025 को 65 वर्षीय चोकसी को हिरासत में लिया गया और फिलहाल वह जेल में है। मेहुल चोकसी, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए भारत से फरार हो गया था, बेल्जियम के एंटवर्प शहर में अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा था। प्रीति के पास बेल्जियम की नागरिकता है, जबकि चोकसी के पास ‘F रेजीडेंसी कार्ड’ होने की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह इलाज के बहाने एंटीगुआ से बेल्जियम आया था।

बेल्जियम पुलिस ने मुंबई की कोर्ट के वारंट का दिया हवाला

बेल्जियम में हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के दौरान वहां की पुलिस ने मुंबई की एक अदालत द्वारा जारी दो अरेस्ट वारंट का हवाला दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये वारंट 23 मई 2018 और 15 जून 2021 को जारी किए गए थे। गिरफ्तारी के बाद चोकसी की ओर से यह कहा जा रहा है कि वह अपने खराब स्वास्थ्य और अन्य मानवीय आधारों पर जमानत या तत्काल रिहाई की मांग कर सकता है।

PNB से 13,500 करोड़ के फ्रॉड का आरोपी है चोकसी

मेहुल चोकसी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से जुड़े 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले का प्रमुख आरोपी है। इस मामले में CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) दोनों ने उसके खिलाफ कई मामलों में चार्जशीट दाखिल की है। चोकसी का भतीजा नीरव मोदी भी इस घोटाले में शामिल है, जो लंदन में छिपा हुआ है, और भारतीय एजेंसियां उसके प्रत्यर्पण का भी इंतजार कर रही हैं।

भारत से कब भागा था मेहुल चोकसी?

मेहुल चोकसी ने अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ जनवरी 2018 में भारत से फरार होने की योजना बनाई और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 13,500 करोड़ रुपये की लोन धोखाधड़ी के सामने आने से पहले ही देश छोड़ दिया। यह घोटाला भारत के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा बैंक घोटाला माना जाता है।

घोटाले का भंडाफोड़ होने से कुछ समय पहले ही चोकसी ने एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता प्राप्त कर ली थी, ताकि वह भारत के कानून की गिरफ्त से बच सके। वर्ष 2021 में, जब वह क्यूबा जाने की कोशिश कर रहा था, तब उसे डोमिनिका में हिरासत में ले लिया गया था।

गिरफ्तारी के बाद मेहुल चोकसी ने दावा किया था कि उसके खिलाफ चल रही कार्रवाइयाँ राजनीतिक साजिश हैं। उसने यह भी आरोप लगाया था कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उसकी संपत्तियों को अवैध तरीके से जब्त किया है। हालांकि, भारतीय एजेंसियों का कहना है कि सभी कार्रवाइयाँ कानूनी प्रक्रियाओं के तहत की गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद