न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गहलोत के कट्‌टर समर्थक जोगिंदर सिंह अवाना ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, थामा राष्ट्रीय लोकदल का हाथ

पूर्व कांग्रेस नेता और गहलोत समर्थक जोगिंदर सिंह अवाना ने कांग्रेस छोड़ राष्ट्रीय लोकदल जॉइन कर ली है। जयंत चौधरी की मौजूदगी में दिल्ली में सदस्यता ली। उनके पुत्र हिमांशु अवाना और कमर रब्बानी चैची भी लोकदल में शामिल हुए। अवाना ने कहा कि वे लोकदल को राजस्थान में मजबूत करेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 12 Apr 2025 8:45:46

गहलोत के कट्‌टर समर्थक जोगिंदर सिंह अवाना ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, थामा राष्ट्रीय लोकदल का हाथ

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कट्टर समर्थक माने जाने वाले पूर्व विधायक और देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष रहे जोगिंदर सिंह, जिन्होंने हाल ही में अशोक गहलोत के दो दिवसीय भरतपुर दौरे के दौरान भी अवाना ने गहलोत के समर्थन में नदबई में बड़ी जनसभा कर अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया था, ने अवाना ने शनिवार को कांग्रेस का दामन छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल जॉइन कर लिया।

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दिल्ली में अपने आवास पर अवाना को पार्टी में शामिल कर उन्हें सदस्यता दिलाई। अवाना के पुत्र और भरतपुर की उच्चैन पंचायत समिति के प्रधान हिमांशु अवाना भी लोकदल में शामिल हुए। साथ ही साल 2009 में दौसा से लोकसभा का निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले कमर रब्बानी चैची ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रब्बानी जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं।

अवाना के कांग्रेस छोड़कर लोकदल में जाने को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल पड़ी हैं। अवाना से पहले गहलोत समर्थक पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव सहित कई नेता लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

अवाना ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने को लेकर कोई नाराजगी नहीं है। वे कांग्रेस पार्टी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने उन्हें 2023 में कांग्रेस का टिकट दिया था। वे अशोक गहलोत का भी सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकदल को राजस्थान में मजबूत करेंगे। 14 अप्रैल से राजस्थान में पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू करेंगे और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को लोकदल से जोड़ेंगे। आने वाले निकाय पंचायत चुनाव में भी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी.

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव तक हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के सम्मेलन किए जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी राजस्थान का दौरा करेंगे।

राजस्थान से तीन नेता लोकदल में

राजस्थान से अब तीन नेता राष्ट्रीय लोकदल में है। भरतपुर से विधायक सुभाष गर्ग दूसरी बार लोकदल के टिकट पर चुने गए हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक सगीर अहमद ने भी कांग्रेस छोड़कर लोकदल का दामन थाम लिया था। वे पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव हैं। अब जोगिंदर सिंह अवाना ने भी कांग्रेस छोड़कर लोक दल जॉइन कर ली है।

ऐसे बन गए थे गहलोत के खास

जुलाई 2020 में सचिन पायलट कैंप की ओर से बगावत करने के बाद जोगिंदर सिंह अवाना और बसपा से आए अन्य विधायकों ने सरकार बचाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का साथ दिया था। इसके बाद गहलोत ने अवाना को देवनारायण बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया था। यही नहीं, 2023 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें नदबई से कांग्रेस का टिकट मिला था, लेकिन वे चुनाव हार गए थे। उसके बाद वह लगातार कांग्रेस में सक्रिय थे। अवाना के पुत्र भी कांग्रेस के टिकट पर नदबई के उच्चैन से प्रधान चुने गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?