न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल शर्मा से इसलिए नाराज हैं मुकेश खन्ना, एक्टर ने शत्रुघ्न सिन्हा और नसीरुद्दीन शाह के लिए कही ये बातें

टीवी शो ‘शक्तिमान’ में लीड रोल और ‘महाभारत’ में ‘भीष्म पितामह’ का रोल निभाकर एक्टर मुकेश खन्ना (66) को अपार लोकप्रियता हासिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Apr 2025 12:44:17

2 News : कपिल शर्मा से इसलिए नाराज हैं मुकेश खन्ना, एक्टर ने शत्रुघ्न सिन्हा और नसीरुद्दीन शाह के लिए कही ये बातें

टीवी शो ‘शक्तिमान’ में लीड रोल और ‘महाभारत’ में ‘भीष्म पितामह’ का रोल निभाकर एक्टर मुकेश खन्ना (66) को अपार लोकप्रियता हासिल हुई। साथ ही मुकेश को कई फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला है। मुकेश अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वे हर बात खुलकर बोलते हैं, फिर चाहे कोई खुश हो या नाराज। अब मुकेश ने एक बार फिर से कॉमेडियन कपिल शर्मा से नाराजगी जताई है। मुकेश पूर्व में भी कपिल के शो और उनमें होने वाली कॉमेडी की आलोचना कर चुके हैं। मुकेश हाल ही में ‘अनसेंसर्ड विद शार्दुल’ पॉडकास्ट में पहुंचे। वहां उन्होंने कई मुद्दों पर बात की।

मुकेश ने कहा कि देश का कोई भी इंसान बिना पूछे मेरे पैर छू लेता है, लेकिन ये शालीनता फिल्म इंडस्ट्री में तेजी से खत्म होती जा रही है। मैं किसी को बता रहा था कि मुझे कपिल शर्मा क्यों पसंद नहीं हैं और मैंने उनके शो में जाने से क्यों मना कर दिया, और ये कहानी सभी के लिए एक आंख खोलने वाली बात होनी चाहिए, ताकि वे समझ सकें कि फिल्म इंडस्ट्री वास्तव में कैसे काम करती है। गोल्ड अवार्ड्स में मुझे एक पुरस्कार दिया जा रहा था, और कपिल शर्मा, जो इंडस्ट्री में नया-नया पैदा हुआ था और ‘कॉमेडी सर्कस’ कर रहा था उसको भी पुरस्कार दिया जा रहा था।

वो आया और मेरे पास बैठ गया और मुझे पहचाना तक नहीं। वो लगभग 20 मिनट तक वहीं बैठा रहा और जब उसका नाम आया, तो उसने पुरस्कार लिया और घर चला गया। मैं अमित जी (अमिताभ बच्चन) से कई बार फ्लाइट में मिल चुका हूं। मैं लंदन से वापस आ रहा था और वो भी। हम एक-दूसरे को नहीं जानते, लेकिन उन्हें पता है कि हम दोनों ही अभिनेता हैं, इसलिए हमने बात की। ऋतिक रोशन और मैं एयरपोर्ट पर खड़े थे और वे मुझसे मिले और मुझसे कहा, “इस समय इस एयरपोर्ट पर दो सुपरहीरो खड़े हैं।” भले ही आप किसी से कभी मिले न हों, लेकिन आप उनकी इतनी बड़ी तारीफ करते हैं और यही हमारी इंडस्ट्री, हमारी बिरादरी है। कपिल शर्मा ने कोई शिष्टाचार नहीं दिखाया।

mukesh khanna,actor mukesh khanna,kapil sharma,actor kapil sharma,mukesh kapil,shaktimaan,mahabharat,shatrughan sinha,naseeruddin shah

शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्मों में हमेशा नकली आवाज का इस्तेमाल किया है : मुकेश खन्ना

मुकेश ने फिल्म और टेलीविजन संस्थान FTII के अपने दिनों को याद किया। इस दौरान उन्होंने दो दिग्गज अभिनेताओं शत्रुघ्न सिन्हा और नसीरूद्दीन शाह को लेकर भी कुछ खुलासे किए। मुकेश ने कहा कि शत्रुघ्न मेरे बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। हमने कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया है। मुझे ये बात बताने के लिए खेद है, लेकिन उन्होंने हमेशा नकली आवाज का इस्तेमाल किया है। आपने देखा होगा, वे गले से बात करते हैं। वे पेट से बात नहीं करते। 'खामोश' उनके गले से आता है। 'दोस्त' इकलौती ऐसी फिल्म है, जिसमें शत्रुघ्न ने अपनी असली आवाज का इस्तेमाल किया था।

मुकेश ने कहा कि नसीर FTII में उनके क्लासमेट थे। एक बार उन्होंने मुझसे कहा कि बॉलीवुड में लोग कर क्या रहे हैं? पेड़ों के पीछे भाग रहे हैं, पक्षियों को दिखा रहे हैं। उनकी बात सुनकर मैंने भविष्यवाणी की थी कि जब वे मुख्य धारा के सिनेमा में आएंगे, तो उन्हें बेहद कठिनाई होगी। बाद में उन्होंने फिल्म 'हीरो हीरालाल' में काम किया, जहां उन्हें भी नाच-गाना करना पड़ा। वे एक महान अभिनेता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी