न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चूरू: पंडित प्रदीप मिश्र की कथा के दौरान चला आंधी-तूफान, पंडाल गिरा, 3 घायल, प्रशासन से नहीं ली मंजूरी

राजस्थान के चूरू जिले में शुक्रवार को पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान तेज आंधी-तूफान के कारण पंडाल गिर गया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कथा बिना प्रशासनिक मंजूरी के आयोजित की जा रही थी और सुरक्षा निर्देशों का पालन नहीं किया गया था। घटना के समय करीब 15 हजार लोग मौजूद थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 12 Apr 2025 7:53:28

चूरू: पंडित प्रदीप मिश्र की कथा के दौरान चला आंधी-तूफान, पंडाल गिरा, 3 घायल, प्रशासन से नहीं ली मंजूरी

चूरू। पिछले दो दिनों से राजस्थान के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान आया है। आँधी के साथ-साथ राज्य के कई जिलों में बारिश और ओले भी पड़े हैं। वहीं, चूरू जिले में शुक्रवार को पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान अचानक मौसम बिगड़ने के बाद पंडाल गिरने से अफरा तफरी मच गई। इससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मंजूरी के बिना हो रही थी कथा

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि पंडित जी की कथा का आयोजन जिला प्रशासन की मंजूरी के बिना किया जा रहा था। घटना के बाद शुक्रवार को शुरू होने वाली कथा को रद्द कर दिया गया। कथा के दौरान तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के कारण पंडाल गिर गया। इस कारण अफरा-तफरी मच गई।

एकत्रित हुए 15 हजार लोग

पुलिस ने कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए करीब 15 हजार लोग आए हुए थे। इस घटना में एक बच्चे सहित एक पुरुष और एक महिला घायल हो गई। तीनों को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सुरक्षा उपाय के तौर पर आयोजन स्थल को खाली करा दिया गया।

पुलिस के दिशा-निर्देशों का नहीं हुआ पालन

रतनगढ़ पुलिस के अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि यह आयोजन बिना आधिकारिक अनुमति के किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने बुधवार को और जिला पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को आयोजन स्थल का दौरा किया था। उन्होंने आयोजकों को सभी सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए थे लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया और कोई पुख्ता सुरक्षा उपाय नहीं किए गए।

मैदान में नहीं दी गई थी कथा की अनुमति

पुलिस ने ये भी बताया कि निर्देशों का पालन नहीं किया गया था, इसलिए मैदान में कथा की अनुमति नहीं दी गई। इसके बावजूद आज कार्यक्रम शुरू हुआ। पंडाल सुरक्षित नहीं था और सुरक्षा के जरूरी उपाय तक नहीं किए गए थे। आंधी-तूफान से पंडाल गिर गया और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाजा कराया गया। साथ ही इस मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?