न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आधिकारिक रूप से हवाई सेवा से जुड़ा झालावाड़, हनुमान जयंती पर उड़ी पहली उड़ान, राजे ने की सवारी

झालावाड़ जिले में पं. दीनदयाल उपाध्याय एयरपोर्ट से पहली बार दिल्ली के लिए जेट विमान ने उड़ान भरी, जिससे झालावाड़ आधिकारिक रूप से हवाई सेवा से जुड़ गया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह ने पहली उड़ान में हिस्सा लिया। यह एयरपोर्ट उत्तर भारत के सबसे बड़े रनवे वाले हवाई अड्डों में से एक है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 12 Apr 2025 7:33:15

आधिकारिक रूप से हवाई सेवा से जुड़ा झालावाड़, हनुमान जयंती पर उड़ी पहली उड़ान, राजे ने की सवारी

झालावाड़। जिले में पं. दीनदयाल उपाध्याय एयरपोर्ट अब पूरी तरह तैयार हो चुका है और शनिवार को यहां से दिल्ली के लिए पहली जेट विमान ने उड़ान भरी। इस ऐतिहासिक क्षण पर विमान में सवार होकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस तरह झालावाड़ अब आधिकारिक रूप से हवाई सेवा से जुड़ गया है। पहली उड़ान के लिए हनुमान जयंती का विशेष अवसर चुना गया, क्योंकि हनुमान जी को पवन से भी तेज गति से उड़ने की क्षमता का प्रतीक माना जाता है।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि जब वे पहली बार यहां से सांसद बनी थीं, तब इस क्षेत्र में सड़क मार्ग भी पर्याप्त नहीं था, लेकिन आज झालावाड़ में सड़क, रेल और अब हवाई सेवा भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा, “समुद्र होता तो क्रूज जहाज भी चला देते।” राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद करते हुए इस ड्रीम प्रोजेक्ट को साकार करने पर संतोष जताया।

यह एयरपोर्ट निर्माण कार्य वसुंधरा राजे सिंधिया के दूसरे कार्यकाल में प्रारंभ हुआ था, जिसका उद्देश्य हाड़ौती क्षेत्र को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी देना था। इससे कोटा, बूंदी, झालावाड़ सहित मध्यप्रदेश के गुना, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़ और ब्यावरा जैसे शहरों की आपसी कनेक्टिविटी को भी बल मिलेगा।

उत्तर भारत का तीसरा बड़ा रनवे

झालावाड़ एयरपोर्ट का रनवे 3,120 मीटर लंबा है, जिस पर बोइंग 747 जैसे जंबोजेट विमान भी उतर सकते हैं। इतना लंबा रनवे उत्तर भारत में सिर्फ जालंधर और कुशीनगर जैसे बड़े शहरों में ही मौजूद है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हुकमचंद मीणा के अनुसार, यह रनवे 45 मीटर चौड़ा है और रनवे की मजबूती को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किए गए फ्रिक्शन टेस्ट में 82 से 84 न्यूटन की क्षमता के साथ सफल पाया गया है।

राज्य सरकार यहां फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित करने की योजना भी बना रही है, जिससे क्षेत्रीय युवाओं को पायलट प्रशिक्षण के अवसर मिल सकेंगे। एयरपोर्ट पर टैक्सी-वे, ड्रेनेज सिस्टम और रनवे लाइटिंग जैसी सुविधाओं का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे इसकी कार्यक्षमता और सुरक्षा में वृद्धि होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी