न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में 800 से अधिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल होंगे मर्ज, सरकार ने समीक्षा के बाद लिया बड़ा फैसला

राजस्थान में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू किए गए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। कम विद्यार्थी संख्या वाले स्कूलों को हिंदी माध्यम में रूपांतरित किया जाएगा, वहीं इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पास के अन्य अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 7:24:53

राजस्थान में 800 से अधिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल होंगे मर्ज, सरकार ने समीक्षा के बाद लिया बड़ा फैसला

जयपुर। राजस्थान में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू किए गए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। कम विद्यार्थी संख्या वाले स्कूलों को हिंदी माध्यम में रूपांतरित किया जाएगा, वहीं इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पास के अन्य अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा।

बुधवार को सचिवालय में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। बैठक में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, मंत्री सुमित गोदारा और गजेंद्र सिंह खींवसर सहित शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री बैरवा ने जानकारी दी कि जिन अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 10 या उससे कम विद्यार्थी पंजीकृत हैं, उन्हें हिंदी माध्यम स्कूलों में मर्ज किया जाएगा। वहीं, इन स्कूलों के विद्यार्थियों को पास के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें परिवहन वाउचर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य में ऐसे 800 से अधिक स्कूल हैं जहां विद्यार्थियों की संख्या 10 से भी कम है। अगली बैठक में इन परिवर्तनों से प्रभावित होने वाले विद्यार्थियों की पूरी रिपोर्ट तलब की गई है।

कांग्रेस पर तंज

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस मौके पर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने बिना योजना के स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में बदल दिया, लेकिन न तो शिक्षक नियुक्त किए और न ही बुनियादी ढांचे का विकास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे हिंदी माध्यम के स्कूल भी प्रभावित हुए और विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में पड़ गया।

उन्होंने आश्वासन दिया कि जो विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम में ही पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उन्हें पास के स्कूलों में समुचित व्यवस्था के साथ प्रवेश दिलाया जाएगा। सरकार की कोशिश रहेगी कि किसी भी छात्र को असुविधा न हो, इसके लिए पुस्तकालय और अन्य संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी।

कांग्रेस का आरोप

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर आरोप लगाया था कि वह गरीबों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम शिक्षा से वंचित करना चाहती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया था कि सरकार राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है और अंग्रेजी स्कूलों को बंद करना चाहती है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कहा था कि इन स्कूलों में गरीब और निम्न वर्ग के बच्चे पढ़ते हैं, इसलिए इन्हें बंद करना उचित नहीं होगा।

राज्य में फिलहाल 3737 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित हैं, जिनकी स्थिति और प्रभावशीलता की समीक्षा की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट