न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा 2025: भीड़ में मची भगदड़ से मचा हाहाकार, 600 से ज्यादा श्रद्धालु घायल, अफरातफरी का माहौल

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 के दौरान भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें 600 से ज्यादा श्रद्धालु बेहोश हो गए। जानिए हादसे की पूरी जानकारी और प्रशासन ने कैसे बचाई बड़ी अनहोनी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 11:24:16

 पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा 2025: भीड़ में मची भगदड़ से मचा हाहाकार, 600 से ज्यादा श्रद्धालु घायल, अफरातफरी का माहौल

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, लेकिन दिल दहलाने वाली स्थिति जरूर बन गई। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई थी, हर कोई भगवान के दर्शन और रथ को छूने की चाहत में डूबा था। लेकिन इस आस्था के समंदर में एक पल ऐसा आया, जब सब कुछ हिल गया। रथ यात्रा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई और 600 से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये भगदड़ श्री नहर (राजा का महल) के पास उस वक्त हुई जब लोग ‘पहाड़ी’ समारोह के तहत गजपति दिव्यसंघदेव के दर्शनों के लिए इकट्ठा हुए थे।

एकाएक मचा कोहराम, श्रद्धालु हुए बेसुध

हजारों की भीड़ को संभालना आसान नहीं होता, और प्रशासन को भीड़ को कंट्रोल करने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी। इसी बीच अफरातफरी मच गई। कोई आगे भागा, कोई पीछे गिरा। जो जहां था, वहीं डर और घबराहट में जम गया। कुछ श्रद्धालु तो इस भगदड़ में इतने घबरा गए कि वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। जैसे-तैसे उन्हें संभाला गया और तत्काल पुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

प्रशासन ने बचाई बड़ी अनहोनी

CDMO सूत्रों की मानें तो सभी घायलों को प्राथमिकता से इलाज मुहैया कराया गया है। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया और किसी बड़ी अनहोनी को टालने में सफल रहे।

पिछले साल भी नहीं थमी थी भीड़ की बेकाबूता

साल 2024 की रथ यात्रा के दौरान भी इसी तरह की भगदड़ की खबर आई थी, जिसमें एक श्रद्धालु की दम घुटने से मौत हो गई थी। इस बार प्रशासन ने उस घटना से सबक लेते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, लेकिन लाखों श्रद्धालुओं के समंदर में खतरा फिर भी बरकरार रहा।

भीड़ की भक्ति और बेचैनी की टक्कर

इस बार भी ग्रैंड रोड पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा था। जैसे ही बलभद्र का रथ खींचना शुरू हुआ, हजारों लोग रस्सी को छूने के लिए आगे बढ़े। रथ को घटनास्थल से ढाई किलोमीटर दूर स्थित गुंडिचा मंदिर की ओर खींचा जा रहा था, लेकिन तभी भीड़ इतनी बढ़ गई कि कई लोगों का दम घुटने लगा। धक्का-मुक्की में कई श्रद्धालु जमीन पर गिर गए। उनकी आंखों में भक्ति थी लेकिन शरीर थक चुका था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब