न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान बजट: पुजारियों को हर महीने मिलेंगे 7,000 रुपये, तीर्थ यात्राओं को बढ़ावा देने के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं

वित्त मंत्री ने घोषणा की कि राजस्थान में पर्यटन विकास को गति देने के लिए 975 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न परियोजनाएं चलाई जाएंगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 12:28:40

 राजस्थान बजट: पुजारियों को हर महीने मिलेंगे 7,000 रुपये, तीर्थ यात्राओं को बढ़ावा देने के लिए की गई  महत्वपूर्ण घोषणाएं

राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी (Diya Kumari) ने विधानसभा में भजनलाल सरकार का दूसरा पूर्ण बजट (Rajasthan Budget 2025-26) पेश किया। राइजिंग राजस्थान (Rising Rajasthan) के बाद यह पहला 'ग्रीन थीम बजट' है, जो रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रामीण विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित है। वित्त मंत्री ने राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास हेतु 975 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की। साथ ही, मंदिरों में सेवाएं देने वाले पुजारियों को आर्थिक सहायता के रूप में हर महीने 7,000 रुपये भत्ता प्रदान करने का ऐलान किया।

बनेगा ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट

वित्त मंत्री ने घोषणा की कि राजस्थान में पर्यटन विकास को गति देने के लिए 975 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न परियोजनाएं चलाई जाएंगी। इनमें धार्मिक पर्यटन स्थलों का विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से जुड़े कार्य शामिल होंगे। इसके तहत, 100 करोड़ रुपये की लागत से 'ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट' विकसित किया जाएगा। इस परियोजना में आदिवासी बहुल क्षेत्रों के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों, जैसे मानगढ़ धाम, गोतमेश्वर मंदिर, और अन्य ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया जाएगा।

पुजारियों को मिलेगा 7000 रुपए मानदेय

राज्य सरकार ने धार्मिक स्थलों के विकास और तीर्थ यात्राओं को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इसके तहत:

- 6000 वरिष्ठ नागरिकों को हवाई मार्ग से और 50,000 बुजुर्गों को एसी ट्रेन से तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।
- मंदिरों में भोग के लिए 3000 रुपए की राशि निर्धारित की गई है।
- पुजारियों का मासिक मानदेय बढ़ाकर 7000 रुपए कर दिया गया है।
- जयपुर में गोविंद देवजी कला महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जो पूरे वर्ष विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रूप में जारी रहेगा। इस महोत्सव के लिए 50 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी