न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: बाड़मेर में बारातियों से भरी SUV और ट्रक के बीच भिड़ंत, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसा बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाने के बाटा फांटे के पास हुआ। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं, जो शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jun 2022 8:49:47

राजस्थान: बाड़मेर में बारातियों से भरी SUV और ट्रक के बीच भिड़ंत, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसा बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाने के बाटा फांटे के पास हुआ। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं, जो शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ये सभी एसयूवी कार में बैठकर बाड़मेर जिले के कांधी की ढाणी गुड़ामालानी जा रहे थे। इस दौरान रामजी की गोल से गुड़ामालानी हाईवे पर बाटा फांटे के पास कार और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो गाड़ी बुरी तरह से पिचक गई। कार में सवार सभी लोग फंस गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को निकाला गया। यह हादसा विवाह स्थल से 8 किलोमीटर पहले हुआ। बारात में शामिल अन्य वाहन से बाराती उतरे और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन, हादसा इतना भीषण था कि फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे की सूचना मिलते ही बाड़मेर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतकों के शवों को गुडामालानी के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

इस हादसे में पूनमाराम (45) पुत्र ढीमाराम, प्रकाश (28) पुत्र पेमाराम, मनीष (12) पुत्र पूनमाराम, प्रिंस (5) पुत्र मांगीलाल, भागीरथराम (38) पुत्र पोकराराम और पूनमाराम (48) पुत्र भगवानाराम निवासी खारा जालोर समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मांगीलाल (35) पुत्र नैनाराम और बुद्धराम (40) पुत्र कानाराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, प्रकाश (20) पुत्र हरजीराम विश्नोई गंभीर घायल है, जिसका सांचौर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट