न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के पीछे छिपी चेतावनी, 'अब भी कई टारगेट बाकी हैं'; ईरान पर बरसे बमों के बाद अमेरिकी तेवर

ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका की एयर स्ट्राइक के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दी खुली चेतावनी—कहा, अब भी कई टारगेट बाकी हैं, नहीं मानी बात तो होंगे और भी बड़े हमले।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 9:04:19

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के पीछे छिपी चेतावनी, 'अब भी कई टारगेट बाकी हैं'; ईरान पर बरसे बमों के बाद अमेरिकी तेवर

ईरान के 3 न्यूक्लियर ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दुनिया के सामने एक सीधी और कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने बेहद सख्त लहजे में कहा कि अब ईरान के पास दो ही रास्ते बचे हैं—या तो शांति का रास्ता चुने या फिर त्रासदी की ओर बढ़े। इस वक्त जब दुनिया सांसें थामे बैठी है, ट्रंप ने बी-2 बॉम्बर्स के जरिए शनिवार रात को ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों—फोर्दो, इस्फहान और नातांज—पर हुए एयर स्ट्राइक की पुष्टि करते हुए पूरी दुनिया को चौंका दिया।

हमलों के बाद ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए दो टूक कहा कि ईरान को यह अच्छी तरह याद रखना चाहिए कि अभी अमेरिका के पास कई और टारगेट बचे हुए हैं, जिनपर कभी भी हमला किया जा सकता है।

ट्रंप ने भावनात्मक और आक्रोश भरे अंदाज़ में कहा, ‘‘यह परमाणु कार्यक्रम अब और नहीं चल सकता। अब समय आ गया है कि ईरान फैसला करे—शांति या फिर और भीषण त्रासदी। पिछले आठ दिनों में जो हुआ, वह शायद ट्रेलर था। याद रखो, अभी कई और लक्ष्य बाकी हैं। आज रात का टारगेट अब तक का सबसे जटिल और खतरनाक था। लेकिन अगर ईरान ने जल्द ही शांति का हाथ नहीं थामा, तो हम और भी तेजी और कुशलता के साथ अगले टारगेट्स पर हमला करेंगे।’’ ट्रंप की इस चेतावनी में अमेरिका की सैन्य ताकत और राजनीतिक इरादों की झलक साफ दिखाई दे रही थी।

उन्होंने आगे उन अमेरिकी सैनिकों की भी तारीफ की जिन्होंने इस बेहद संवेदनशील मिशन को अंजाम दिया। ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं उन महान अमेरिकी देशभक्तों को सलाम करता हूं जिन्होंने आज रात दुश्मन के ठिकानों को ध्वस्त किया। उम्मीद करता हूं कि हमें दोबारा उनकी सेवाओं की जरूरत न पड़े। लेकिन अगर पड़ेगी, तो वे तैयार हैं।’’

इधर, ईरान और इजरायल के बीच हालात पहले से ही विस्फोटक बने हुए थे। दोनों देशों के बीच मिसाइल और ड्रोन हमले आम हो गए थे। इसी तनाव के बीच ट्रंप ने खुलकर इजरायल के समर्थन में कदम उठाते हुए ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया। यह कदम पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा संदेश था।

ट्रंप ने कहा, ‘‘मिडिल ईस्ट में लंबे समय से दादागिरी करता आ रहा ईरान अब शांति लाने की जिम्मेदारी उठाए। अगर वे ऐसा नहीं करते, तो उन्हें भविष्य में और भी बड़े व आसान हमलों के लिए तैयार रहना चाहिए। पिछले 40 वर्षों से वे ‘अमेरिका को मौत’ और ‘इजरायल को मौत’ के नारे लगाते आए हैं। उन्होंने हमारे नागरिकों को मारा, सैनिकों के हाथ-पैर उड़ाए। उनके जनरल कासिम सुलेमानी ने अनगिनत लोगों की जान ली। मैंने पहले ही तय कर लिया था कि यह सब अब नहीं चलने दूंगा।’’

इस बयान के कुछ समय बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जानकारी दी कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘सभी विमान सुरक्षित वापस लौट आए हैं और फोर्दो जैसे बड़े स्थल पर बमों का पूरा पेलोड गिरा दिया गया। अब तेहरान को युद्ध समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।’’

वहीं, ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने इस हमले की पुष्टि की और कहा कि उनकी परमाणु सुविधाओं पर हमला हुआ है। ईरान के सरकारी टीवी के एक टिप्पणीकार ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘आपने यह जंग शुरू की है, लेकिन इसे खत्म हम करेंगे।’’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत