PM Narendra Modi says his mother has taken the first dose of the COVID-19 vaccine today.
— ANI (@ANI) March 11, 2021 अब तक 2.56 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी है
"I urge everyone to help and motivate people around you who are eligible to take the vaccine," he says.
(File photo of PM Modi with his mother Heeraben Modi) pic.twitter.com/D7rz2g0u90
देश में कोरोना टीकाकरण का काम तेजी से चल रहा है। कोरोना वैक्सीनेशन की दूसरे चरण की शुरुआत 1 मार्च से हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 55वें दिन देश में अब तक वैक्सीन की 2.56 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी है। बीते 24 घंटे में लाभार्थियों को 13.17 लाख डोज दी गई। वहीं, अब तक 70 हजार से ज्यादा रेल कर्मचारियों को भी टीका लगाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक लाभार्थियों को वैक्सीन की कुल 2 करोड़ 56 लाख 85 हजार 11 डोज दी जा चुकी है। बुधवार शाम तक लाभार्थियों में 71 लाख 70 हजार 519 स्वास्थ्यकर्मी, 70 लाख 31 हजार 147 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 60 साल से ज्यादा उम्र के 55 लाख 99 हजार 143 लोग और 45 साल से अधिक और गंभीर रोग से ग्रस्त 9 लाख 29 हजार 359 व्यक्ति शामिल हैं। स्वास्थ्यकर्मियों में से 39 लाख 77 हजार 407 और फ्रंटलाइन वर्कर्स में से 5 लाख 82 हजार 118 को वैक्सीन की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।













