न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में Omicron लाएगा तीसरी लहर, IIT वैज्ञानिकों ने कहा - चिंतित होने के बजाय सावधान रहने की जरूरत

देश में वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर का आना तय है। इसे रोका नहीं जा सकता। लेकिन इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सावधान रहने की जरूरत है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Dec 2021 9:24:03

भारत में Omicron लाएगा तीसरी लहर,  IIT वैज्ञानिकों ने कहा - चिंतित होने के बजाय सावधान रहने की जरूरत

देश में वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर का आना तय है। इसे रोका नहीं जा सकता। लेकिन इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सावधान रहने की जरूरत है। एक ताजा स्टडी में दावा किया गया है कि फरवरी 2022 में भारत में ओमिक्रॉन चरम पर पहुंच सकता है। शोध करने वाले वैज्ञानिकों ने यह भी दावा किया है कि फरवरी के बाद अगले ही महीने ओमिक्रॉन के मामले घटने लगेंगे, जिससे राहत मिलेगी।

IIT कानपुर के मनिंद्र अग्रवाल और Sutra model of tracking the pandemic trajectory के सह-संस्थापक IIT हैदराबाद के एम विद्यासागर ने इंडिया टुडे को बताया कि कोरोना के रोजाना नए मामले फरवरी में 1.5-1.8 लाख तक हो सकते हैं। ऐसा तब हो सकता है, जब नए वैरिएंट से प्राकृतिक रूप से या टीकाकरण के माध्यम से बचाव बना रहे।

मनिंद्र अग्रवाल ने कहा कि नया वैरिएंट जितनी तेजी से बढ़ेगा, उतनी ही गति से कम भी होगा। दक्षिण अफ्रीका में मामलों की संख्या तीन सप्ताह में चरम पर जाने के बाद गिरावट शुरू हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोविड के मामलों की औसत संख्या 15 दिसंबर को लगभग 23,000 के उच्च स्तर पर रही। अब 20,000 से नीचे आ गई है।

IIT के प्रोफेसरों का कहना है कि ओमिक्रॉन के मामले में भारत को चिंतित नहीं, बल्कि सावधान बने रहने की जरूरत है। हालांकि नए संस्करण के बारे में एक बात अभी भी पता नहीं है कि यह किस हद तक घातक है। उन्होंने कहा कि अगर यूके और संयुक्त राज्य अमेरिका के मामलों, मौतों और अस्पताल में भर्ती मरीजों के डेटा से अनुमान लगाया जाए तो फरवरी से ओमिक्रॉन का असर कम हो सकता है।

वहीं केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। केंद्र ने कहा है कि ओमिक्रॉन कोरोना के पुराने वैरिएंट डेल्टा के मुकाबले 3 गुना तेजी से फैलता है। इसलिए जरूरी उपाय अपनाना शुरू कर दें।मंगलवार शाम राज्यों को लिखे गए लेटर में कहा गया है कि ओमिक्रॉन से निपटने के लिए वॉर रूम एक्टिव कर देना चाहिए।
अब तक मिले 220 से ज्यादा मरीज

भारत में ओमिक्रॉन 14 राज्यों में पहुंच गया है। मंगलवार को जम्मू कश्मीर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 3 केस सामने आए हैं। तेलंगाना में ओमिक्रॉन के 4 नए केस मिले हैं। महाराष्ट्र में आज 11 नए केस मिले हैं। इनमें से 8 केस मुंबई एयरपोर्ट पर टेस्ट के दौरान मिले हैं। जबकि तीन केस उसमानाबाद, नवी मुंबई और पिंपड़ी चिंचवाड में मिले हैं।

तेलंगाना में मिले चार मरीजों में से तीन ऐसे हैं, जो नॉन रिस्क कंट्री से आए हैं। वहीं, चौथा व्यक्ति कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिला है। तेलंगाना में अब ओमिक्रॉन के 24 केस हो चुके हैं।

जम्मू कश्मीर से दिल्ली से पहुंचे तीन लोगों में कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इन लोगों का 30 नवंबर को सैंपल लिया गया था। दिल्ली में भी ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 54 पर पहुंच गए हैं।

भारत में 14 राज्यों मे ओमिक्रॉन फैल चुका है। अब तक 220 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा केस मुंबई में सामने आए हैं। यहां अब तक 65 लोग कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित मिले हैं। दिल्ली में 34 मरीजों का इलाज एलएनजेपी में चल रहा है। चौंकाने वाली बात ये है कि इन मरीजों में से 3 की ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है।

यूके में 45, 000 से अधिक मामले दर्ज

यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, वहां ओमिक्रॉन मामले की संख्या 20 दिसंबर को 45,000 को पार कर गई, जबकि उनमें से 129 अस्पताल में हैं, 14 की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में नए सिरे से सामने आ रहे केस

ब्रिटेन में पहले की तरह कोरोना मामलों में नए सिरे से उछाल देखने को मिल रहा है जबकि रोजाना नए मामलों में सप्ताह-दर-सप्ताह 61 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं अस्पताल में भर्ती होने में 6% की वृद्धि हुई है। इसी अवधि में मौतों की संख्या में 5% से थोड़ा अधिक की गिरावट आई है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के वेलकम सेंटर फॉर ह्यूमन न्यूरोइमेजिंग के अनुमानों के अनुसार, यूके में कोविड से संबंधित मौतें और अस्पताल में भर्ती होने की संभावना जनवरी के पहले सप्ताह में चरम पर होंगी।

यूरोप में कोरोना के बढ़ते मामलों और नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर चिंता के बीच नए प्रतिबंधों का ऐलान किया है। जर्मनी में 28 दिसंबर से फुटबॉल समेत बड़े इवेंट बिना दर्शकों के करने पर 16 राज्यों ने सहमति जताई है। जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने नए साल के जश्न को लेकर निजी समारोह को लेकर भी नए नियमों की जानकारी दी। इसके तहत एक स्थान पर 10 वैक्सीनेटेड लोगों के जुटने पर सहमति जताई गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर