न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैं भी नहीं बच पाया जुर्माने से...नितिन गडकरी ने बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर लगे चालान का सुनाया किस्सा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक टीवी शो में सड़क नियमों की अहमियत पर जोर देते हुए बताया कि मुंबई में उन पर दो बार ट्रैफिक चालान लगा और उन्होंने जुर्माना भी चुकाया। उन्होंने कहा कि नियम सबके लिए हैं। साथ ही, टोल-फ्री नीति पर जल्द बड़ी घोषणा के संकेत भी दिए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 09 Apr 2025 8:32:56

मैं भी नहीं बच पाया जुर्माने से...नितिन गडकरी ने बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर लगे चालान का सुनाया किस्सा

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक टीवी कार्यक्रम के दौरान सड़क नियमों की अहमियत पर बात करते हुए एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर उन पर दो बार चालान लगा, और उन्होंने दोनों बार जुर्माना भरा भी। गडकरी ने मुस्कराते हुए कहा, "मैंने खुद यह सी लिंक बनवाया है, और मेरी एक कार मुंबई में है। दो बार मेरा चालान हुआ, और मैंने दोनों बार 500-500 रुपये का जुर्माना भर दिया।" उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कोई भी नियमों से ऊपर नहीं होता — "कैमरा सब कुछ पकड़ लेता है।" गडकरी ने यह भी कहा कि लोग अक्सर ट्रैफिक जुर्मानों की शिकायत करते हैं, लेकिन नियम तोड़ने पर ही ये स्थिति आती है। "जुर्माना किसी की जेब खाली करने या सरकार की कमाई के लिए नहीं होता, बल्कि इसका मकसद लोगों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना है।"

टोल फ्री की तैयारी में जुटी सरकार – गडकरी ने दिए संकेत

कार्यक्रम के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या सड़कों को टोल-मुक्त किया जा सकता है, तो उन्होंने सकारात्मक संकेत दिए। गडकरी ने बताया कि सरकार टोल फ्री नीति पर काम कर रही है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मैं ज्यादा नहीं बता सकता, लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि टोल लगभग 100% कम होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस पर घोषणा आने वाले 8-10 दिनों में की जाएगी।

सड़क हादसों पर नितिन गडकरी की चिंता, बोले – हम अभी भी लक्ष्य से दूर हैं

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई और बताया कि इस दिशा में सरकार ने अब तक क्या-क्या ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, कि हमने 50% तक सड़क हादसे कम करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन दुर्भाग्यवश अभी तक हम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए हैं। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि हादसों के पीछे सबसे बड़ा कारण सड़क और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की खामियां हैं। हालांकि आज के वाहन बेहतर और सुरक्षित हैं, लेकिन सड़क इंजीनियरिंग में कई कमियां पाई गईं। गडकरी ने जानकारी दी कि सरकार ने ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने के लिए अब तक करीब 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक सराहनीय पहल का जिक्र करते हुए बताया, "हमने 'राहवीर योजना' के तहत दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करने वालों को 25,000 रुपये का पुरस्कार देने की योजना शुरू की है।" उन्होंने कहा कि सरकार अब इस योजना को और भी व्यापक बनाने पर विचार कर रही है, ताकि दुर्घटना में घायल लोगों के इलाज का खर्च भी सरकार उठा सके। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से विशेष अनुरोध भी किया है। गडकरी ने यह भी बताया कि तकनीकी कारणों के अलावा लोगों का लापरवाह व्यवहार भी हादसों की एक अहम वजह है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि लोग सड़क सुरक्षा के नियमों को न सिर्फ जानें, बल्कि गंभीरता से अपनाएं। सरकार अब फुट ओवरब्रिज बनाने पर भी विचार कर रही है, जो सिर्फ पैदल यात्रियों के लिए ही नहीं बल्कि दोपहिया वाहनों और साइकिल सवारों के लिए भी उपयोगी हो सके।

नियम तोड़ना सिर्फ कानून का नहीं, संस्कारों का भी उल्लंघन है: नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में सड़क सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर कई अहम बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि आज भी 30,000 से ज्यादा सड़क हादसों की एक बड़ी वजह है – बिना हेलमेट गाड़ी चलाना। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी रोड रेज का सामना करना पड़ा है, तो उन्होंने एक निजी अनुभव साझा किया। गडकरी ने बताया कि मैंने नागपुर में एक तालाब बनवाया था। एक बार मैं जब 40-50 लोगों के साथ वहां गया, तो देखा एक व्यक्ति उसी तालाब में पेशाब कर रहा था। यह देख मुझे बहुत गुस्सा आया। उन्होंने इस वाकये को उदाहरण बनाते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन सिर्फ कानून का नहीं बल्कि संस्कारों का सवाल है, और यह सब व्यवहारिक ट्रेनिंग और सामाजिक चेतना से जुड़ा हुआ है। गडकरी का मानना है कि जैसे-जैसे समाज में बदलाव आता है, वैसे-वैसे मानव व्यवहार भी परिवर्तित होता है।

वक्फ बिल से मिलेगी समुदाय को मजबूती

हाल ही में संसद से पारित हुए वक्फ बिल पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि यह कानून मुस्लिम समुदाय की मदद के लिए लाया गया है। उन्होंने बताया कि देशभर में वक्फ की कई जमीनें हड़प ली गई थीं, और यह कानून अब उस पर नियंत्रण लाने में सहायक होगा। गडकरी ने यह भी कहा कि किसी भी क़दम की आलोचना सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के लिए करना सही नहीं है। जरूरी है कि हम यह समझें कि अगले 25–30 सालों में इसका समाज पर क्या सकारात्मक असर होगा।

औरंगजेब की कब्र को लेकर क्या बोले गडकरी?

इतिहास और भारतीय संस्कृति पर बोलते हुए गडकरी ने औरंगजेब की कब्र का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बहुत कुछ कहा जा चुका है, कई प्रमुख लोग बयान दे चुके हैं। लेकिन भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वह सम्मान, सहिष्णुता और मर्यादा सिखाती है। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का उदाहरण देते हुए कहा कि शिवाजी ने कल्याण के सूबेदार की बहू की सुंदरता की प्रशंसा जरूर की, लेकिन उन्होंने उसे पूरी मर्यादा और सम्मान के साथ रिहा कर दिया। इसी तरह, औरंगजेब को मारने के बाद भी, शिवाजी ने उसे पूरे सम्मान के साथ दफनाया। गडकरी ने यह भी कहा कि आज के दौर में अराजकता से बचने के लिए हमें संतुलित सोच और सही दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। यही हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं