न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुझे लगता है उन्हें फिल्म करनी चाहिए..., परेश रावल के 'हेरा फेरी 3' छोड़ने पर जॉनी लीवर का रिएक्शन वायरल

परेश रावल के हेरा फेरी 3 छोड़ने पर जॉनी लीवर ने प्रतिक्रिया दी, कहा – उन्हें फिल्म करनी चाहिए, फैंस उन्हें मिस करेंगे। अक्षय कुमार ने भी इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी। पूरी जानकारी पढ़ें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 30 May 2025 8:29:05

मुझे लगता है उन्हें फिल्म करनी चाहिए..., परेश रावल के 'हेरा फेरी 3' छोड़ने पर जॉनी लीवर का रिएक्शन वायरल

हेरा फेरी 3 फिलहाल खूब चर्चा में है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन अचानक परेश रावल के फिल्म छोड़ने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। इस खबर से न केवल दर्शक चिंतित हैं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी मानते हैं कि परेश रावल के बिना फिल्म का मजा अधूरा रहेगा। जॉनी लीवर, जो कि हेरा फेरी फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा रह चुके हैं, ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जॉनी लीवर का मानना है कि परेश रावल को इस फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए क्योंकि उनके बिना फिल्म पूरी तरह से सफल नहीं होगी। उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जॉनी लीवर ने दी अपनी प्रतिक्रिया

टाइम्स नाउ को दिए गए इंटरव्यू में जॉनी लीवर ने कहा कि परेश रावल को अपनी टीम के साथ बैठकर इस मसले को सुलझाना चाहिए क्योंकि उनके बिना फैंस फिल्म में काफी कमी महसूस करेंगे। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें फिल्म करनी चाहिए। बैठकर बात करें, मैच सॉल्व करें क्योंकि फैंस बहुत मिस करेंगे परेशजी को फिल्म में। बिना उनके मजा नहीं आएगा। तो बात करके इसे सुलझा लेना चाहिए। मेरी नजर में यही सबसे सही तरीका है।"

18 मई को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए परेश रावल ने स्पष्ट किया था कि वह फिल्म छोड़ रहे हैं लेकिन यह कोई क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से नहीं है। इसके बाद अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें 25 करोड़ रुपए के हर्जाने का नोटिस भेजा। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी और तीनों मुख्य कलाकारों ने मिलकर प्रमोशनल वीडियो भी शूट कर लिया था।

अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में 'हाउसफुल 5' के ट्रेलर लॉन्च पर जब अक्षय कुमार से परेश रावल के फिल्म छोड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "यह कोई ऐसा विषय नहीं है जिसपर मैं यहां बात कर सकूं। यह मामला काफी गंभीर है और कोर्ट इस पर निर्णय लेगी। मुझे नहीं लगता कि इस मौके पर मुझे इस पर कोई टिप्पणी करनी चाहिए।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी