न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NIA का 50वां स्थापना दिवस, एडवांस फिजियोलॉजी लैब समेत अन्य सुविधाओं का हुआ लोकार्पण

इस मौके पर प्रतापराव जाधव ने केंद्रीय औषधि परीक्षण सुविधा, माइक्रो सीटी, बायोमेडिकल लैब एवं आईपीआर सेल, एडवांस फिजियोलॉजी लैब, बाल विकास केंद्र, नशा मुक्ति केंद्र का लोकार्पण किया एवं 4 पुस्तकों का भी विमोचन किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 08 Feb 2025 6:35:12

NIA का 50वां स्थापना दिवस, एडवांस फिजियोलॉजी लैब समेत अन्य सुविधाओं का हुआ लोकार्पण

जयपुर। जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मानद विश्वविद्यालय के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रतापराव जाधव ने केंद्रीय औषधि परीक्षण सुविधा, माइक्रो सीटी, बायोमेडिकल लैब एवं आईपीआर सेल, एडवांस फिजियोलॉजी लैब, बाल विकास केंद्र, नशा मुक्ति केंद्र का लोकार्पण किया एवं 4 पुस्तकों का भी विमोचन किया।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मानद विश्वविद्यालय अपनी उत्कृष्टता के गौरवशाली 50वें वर्ष को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मना रहा है। आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में सम्मिलित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मानद विश्वविद्यालय, जयपुर को एनसीआईएसएम द्वारा प्रथम रैंक से सम्मानित किया गया है। देश का प्रकृति परीक्षण अभियान में संस्थान को प्रथम स्थान मिला। संस्थान ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी प्राप्त किया है और विश्वस्तर पर कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। संस्थान में अध्ययन और रिसर्च के लिये सिम्युलेशन लैब, फार्मेसी विभाग, एनाटॉमी विभाग, ड्रग लैब, क्रिया शारीर विभाग में स्थापित एडवांस ह्यूमन फिजियोलॉजी लैब हैं।

इस मौके पर प्रतापराव जाधव ने कहा कि आयुष मंत्रालय, आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी और सोवा रिग्पा जैसी प्रणालियों को बढ़ावा दे रहा है। वर्तमान में आधुनिक विज्ञान के मानकों के आधार पर आयुर्वेद के अनुसंधान पर आयुष मंत्रालय द्वारा तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। भारत सरकार, आयुष मंत्रालय के माध्यम से आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और वैश्वीकरण में सराहनीय भूमिका निभा रहा है। आज 150 से भी अधिक देश अपने नागरिकों के कल्याण और स्वास्थ्य के लिए किसी ना किसी रूप में आयुर्वेद दिवस का आयोजन कर रहे हैं और इस चिकित्सा प्रणाली का उपयोग कर रहे हैं।

प्रोफेसर संजीव शर्मा ने कहा कि 1976 में एक आयुर्वेदिक कॉलेज से यह अब मानद विश्वविद्यालय बन गया है और देश में आयुर्वेद के क्षेत्र में अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय है। कई देश आयुर्वेद में शिक्षा और प्रशिक्षण दिलाने के लिए इस संस्थान की ओर आकर्षित हो रहे हैं। लगभग 17 देशों के 80 से भी अधिक विदेशी छात्र हमारे संस्थान में स्नातक, स्नातकोत्तर और पोस्ट-डॉक्टरल कार्यक्रमों में अध्ययनरत हैं। यह विश्व स्तर पर संस्थान की उपस्थिति को दर्शाता हैं।

वहीं आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि यह संस्थान देश के आयुर्वेदिक शिक्षा के सर्वोच्च संस्थान में से एक है। वर्ष 1976 में आयुर्वेदिक कॉलेज के रूप में शुरू हुआ राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान अब बहुत विकसित हो चुका है। इसे देश में आयुष प्रणाली में अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय होने का गौरव प्राप्त कर चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी