न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मूडीज ने घटाई चीन की क्रेडिट रेटिंग, किया नेगेटिव, पहले हुआ करता था स्टेबल

मूडीज ने गुरुवार को चीन के संपत्ति क्षेत्र के परिदृश्य को स्थिर से घटाकर नकारात्मक कर दिया और कहा कि कमजोर वृद्धि का असर घर खरीदने वालों के खर्च पर पड़ रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Dec 2023 9:34:57

मूडीज ने घटाई चीन की क्रेडिट रेटिंग, किया नेगेटिव, पहले हुआ करता था स्टेबल

नई दिल्ली। चीन पर बढ़ता कर्ज उसकी अर्थव्यवस्था के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है। इस संकट की वजब से रेटिंग एजेंसी ने दुनिया की इस दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रेटिंग को घटाने का फैसला किया है। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने चीन के क्रेडिट रेटिंग आउटलुक को घटाकर नेगेटिव करने का फैसला लिया है जो पहले स्टेबल हुआ करता था। चीन ने मूडीज के इस फैसले पर अपनी निराशा जाहिर की है।

मूडीज ने गुरुवार को चीन के संपत्ति क्षेत्र के परिदृश्य को स्थिर से घटाकर नकारात्मक कर दिया और कहा कि कमजोर वृद्धि का असर घर खरीदने वालों के खर्च पर पड़ रहा है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि अगले छह से 12 महीनों में अनुबंधित बिक्री में लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट आने की उम्मीद है और सरकार द्वारा "हाल ही में मजबूत नीति समर्थन" का प्रभाव "अल्पकालिक" होगा।

चीन के केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को बैंकों द्वारा रिजर्व में रखी जाने वाली नकदी की मात्रा के लिए अपने बेंचमार्क अनुपात में कटौती की घोषणा की, जिसे आरआरआर के रूप में जाना जाता है - मार्च के बाद यह पहली कटौती है।

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अपने नोट में लिखा, चीन की क्रेडिट रेटिंग में बदलाव इस ओर इशारा कर रहा है कि वित्तीय संकट से जूझ रही क्षेत्रीय और स्थानीय सरकारों और सरकारी कंपनियों को फाइनेंशियल मदद देना चीन की सरकार के लिए अनिवार्य हो जाएगा। इससे चीन की राजकोषीय, आर्थिक और संस्थागत मजबूती के लिए बड़ा जोखिम पैदा हो सकता है।

मूडीज के मुताबिक, क्रेडिट रेटिंग घटाना इस ओर भी संकेत दे रहा कि मध्यम अवधि में चीन की आर्थिक विकास के साथ ही वहां के प्रॉपर्टी बाजार में गिरावट का बड़ा खतरा पैदा हो चुका है। गौरतलब है कि चीन का रियल एस्टेट सेक्टर भारी कर्ज के संकट से जूझ रहा है। चीन का रियल एस्टेट सेक्टर वहां के जीडीपी में एक चौथाई का योगदान देता है। देश के बड़े डेवलपर्स जिन्होंने भारी भरकम कर्ज लिया हुआ है वो डूबने के कगार पर है। कमजोर कंज्यूमर और बिजनेस भरोसे के चलते महामारी के बाद चीन की रिकवरी प्रभावित हुई है। हाउसिंग क्राइसिस, युवाओं में बेरोजगारी और ग्लोबल स्लोडाउन के चलते चीन के गुड्स के डिमांड पर असर पड़ा है।

मूडीज के क्रेडिंग रेटिंग घटाने के फैसले पर चीन के वित्त मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया में इस फैसले पर अपनी नाखुशी जाहिर की है। उसके प्रवक्ता ने कहा, इस वर्ष के शुरुआत से ही कठिन इंटरनेशनल हालातों के साथ ही अस्थिर वैश्विक आर्थिक हालात के बावजूद चीन की मैक्रो इकोनॉमिक हालात में सुधार देखा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग