न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टेक-ऑफ से पहले आई खराबी, अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-159 कैंसिल

अहमदाबाद-लंदन एयर इंडिया फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण रद्द, यात्रियों को परेशानी; हालिया विमान हादसे के बाद एयरलाइंस सतर्क।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 1:17:55

टेक-ऑफ से पहले आई खराबी, अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-159 कैंसिल

अहमदाबाद में पिछले हफ्ते हुए वीभत्स विमान हादसे के बाद एविएशन सेक्टर में भारी सतर्कता और अलर्ट बरती जा रही है। इसी के तहत, अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना होने वाली एअर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द कर दी गई है, क्योंकि उड़ान से ठीक पहले इसमें तकनीकी खराबी आ गई थी। इस अप्रत्याशित फैसले से यात्रियों को खासी परेशानी और तनाव का सामना करना पड़ा है।

हादसे के बाद पहली लंदन फ्लाइट में आई दिक्कत

सूत्रों के अनुसार, बीते विमान हादसे के बाद यह पहली फ्लाइट (AI-159) थी, जो लंदन जाने वाली थी। लेकिन सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए रवानगी से पहले विमान की गहन तकनीकी जांच की गई, जिसमें खराबी पाई गई। इसके बाद, सुरक्षा कारणों से उड़ान को रद्द करना पड़ा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह फ्लाइट अगले दिन रवाना होगी या नहीं। यात्रियों को किसी प्रकार की निश्चित जानकारी नहीं दी गई है।

यात्रियों में रोष, फ्लाइट नंबर भी किया गया बदल

मिली जानकारी के अनुसार, उड़ान भरने से पहले ही खराबी का पता चलते ही फ्लाइट को रद्द किया गया। इसमें राजकोट, आणंद, हलोल, और खंभात जैसे इलाकों के कई यात्री शामिल थे, जिन्हें लंबी यात्रा के लिए काफी तैयारी करनी पड़ी थी। एअर इंडिया की टीम ने यात्रियों को बताया कि AI-171 की जगह अब फ्लाइट नंबर बदलकर AI-159 कर दिया गया है।

सुबह से ही देरी, फिर पूरी तरह रद्द

इस फ्लाइट को आज दोपहर 1:10 बजे टेकऑफ करना था, लेकिन सुबह से ही इसमें अन्य तकनीकी कारणों से देरी देखी जा रही थी। अंततः, सुरक्षा कारणों और संभावित जोखिमों के चलते इसे रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में एअर इंडिया की कई फ्लाइट्स में तकनीकी दिक्कतें सामने आ चुकी हैं।

एक के बाद एक फ्लाइट्स में समस्या, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

गौर करने वाली बात है कि सिर्फ यह फ्लाइट ही नहीं, बल्कि हाल ही में हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट भी खराबी के कारण वापस लौट गई थी। वहीं, अमेरिका से मुंबई आ रही एक फ्लाइट को कोलकाता में लैंड करना पड़ा।

नागपुर में हुई बम की धमकी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग

मस्कट से होते हुए कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2706 में बम की धमकी मिलने पर सुरक्षा कारणों से नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। नागपुर के डीसीपी लोहित मतानी के अनुसार, बीडीडीएस टीम और पुलिस की जांच में अब तक कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और सुरक्षा जांच अभी जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत