Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन का डर: दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी शुरू हुआ प्रवासी मजदूरों का पलायन, रेलवे स्टेशन पर दिखी भारी भीड़

यहां भी बड़ी तादाद में प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौट रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखी जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Apr 2021 10:11:28

लॉकडाउन का डर: दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी शुरू हुआ प्रवासी मजदूरों का पलायन, रेलवे स्टेशन पर दिखी भारी भीड़

देश में बढ़ते कोरोना के बीच बीते साल 2020 की तस्वीर एक बार फिर देखने को मिल रही है। मार्च में मामलों का बढ़ना, फिर सरकार का पाबंदियों का ऐलान करना। इसके साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों से आकर बड़े शहरों में नौकरी करने वाले मजदूरों का पलायन भी अब शुरू हो गया है। जो काफी चिंताजनक है। गुरुवार को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे टर्मिनल से कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसमें बड़ी संख्‍या में लोग अपने प्रदेश की ओर रुख करते नजर आए। वहीं, अब येही नजारा मुंबई में भी देखने को मिल रहा है। यहां भी बड़ी तादाद में प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौट रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखी जा रही है। दरअसल, साल 2020 में कोरोना वायरस की मार झेलने वालों में एक वर्ग प्रवासी मजदूर का भी है। सरकार की तरफ से लगाए गए लॉकडाउन के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने पैदल ही अपने घरों का रास्ता तय किया था। उस दौरान रेल, बस और सभी तरह की यात्रा सुविधाओं पर पाबंदी लगा दी गई थी। अब मजदूरों को एक बार फिर उसी दौर का डर सताने लगा है। इसी के चलते उन्होंने घरों की ओर लौटना शुरू कर दिया है।
झारखंड में भी लौट रहे मजदूर

झारखंड में भी लौट रहे मजदूरों की संख्या बढ़ी है। यहां हर रोज सैकड़ों की संख्या में प्रवासी मजदूर महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली और तेलंगाना से लौट रहे हैं। ओडिशा के गंजम जिले में भी यही हाल हैं। गुजरात, महाराष्ट्र और केरल जैसे देश के हॉटस्पॉट राज्यों में रहकर काम कर रहे मजदूरों ने अपने गांव लौटना शुरू कर दिया है। वहीं, सूरत और मुंबई से आ रही रेलगाड़ियां भी पूरी भरी हुई नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी मजदूरों के वापस आने का बड़ा कारण बन रहा है।

कर्नाटक में काम कर रहे कई मजदूर मतदान के लिए अपने गांव वापस चले गए हैं। साथ ही वे संभावित पाबंदियों के चलते वापस लौटने को भी अनिच्छुक हैं। झारखंड के गोविंद कुमार गिरिध जिले से आते हैं। वे मुंबई के एक कॉफी शॉप में बीते पांच सालों से काम कर रहे हैं। बीते गुरुवार को उनकी सैलरी का एक बड़ा हिस्सा घर वापसी के लिए हवाई टिकट खरीदने में खर्च हो गया। वे बताते हैं 'यहां 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू जारी है। इसलिए मुझे घर वापस जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा है कि वे हालात सामान्य होने पर मुझे बता देंगे।'

हालांकि, कोविड का डर ही बड़ा कारण नहीं है। कर्नाटक में कुछ लोग कटाई के मौसम के लिए घर चले गए हैं। जबकि, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लोग आगामी त्यौहारों के लिए पहुंच रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 8 लाख लोग वापस चले गए हैं और यह संख्या दिन भर दिन बढ़ती जा रही है।
1 लाख 31 हजार 878 मरीज मिले

आपको बता दे, देश में गुरुवार को कोरोना संक्रमण ने रिकॉर्ड बनाया है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 1 लाख 31 हजार 878 लोग संक्रमित पाए गए। पिछले साल वायरस के शुरू होने से लेकर अब तक एक दिन के अंदर मिले मरीजों की ये संख्या सबसे अधिक है। इसके पहले बुधवार को देश में सबसे ज्यादा 1 लाख 26 हजार 276 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गुरुवार को रिकवर होने वालों का आंकड़ा 61 हजार 829 रहा। संक्रमण के चलते मरने वालों की 802 रही। 17 अक्टूबर के बाद ये पहली बार है जब एक दिन के अंदर 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 17 अक्टूबर को 1032 मरीजों ने जान गंवा दी थी।

महाराष्ट्र में गुरुवार को 56,286 नए मरीज मिले। 36,130 मरीज ठीक हुए और 376 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 32.29 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 26.49 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 57,028 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.21 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology